21 days ago

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates: 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि, अपने आप को प्रौद्योगिकी का गुलाम न बनने दें. पीएम ने आगे कहा, तुम ऐसे किसी चार लोगों को जानते हों. तो उनके साथ स्टार्टअप शुरू कर दें. जरूरी नहीं कि आप 25 साल के हो तभी स्टार्टअप शुरू किया जा सकता है. बता दें पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था. इस सत्र में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए थे. वहीं दूसरे सत्र में भारत के छात्रों को एक साथ लाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस सत्र में छात्र पीएम मोदी से कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मिनट 19 सेकेंड का वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी विद्यार्थियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates:

Feb 09, 2026 12:12 (IST)

गुजरात के दो भाइयों का नाम सुनते ही खिल उठा पीएम मोदी का चेहरा, लगाया गले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के दूसरे एपिसोड में अलग-अलग राज्यों के छात्रों से मुलाकात की. इसी बीच, गुजरात के 'अवि' और 'जय' दो भाई 'परीक्षा पे चर्चा 2026' का हिस्सा बने. छात्रों से परिचय के दौरान दोनों का नाम सुनते ही पीएम मोदी का चेहरा खिल उठा. उन्होंने छात्र जय को गले लगाया।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में दोनों भाइयों अवि और जय से मुलाकात की थी. जब दोनों 'परीक्षा पे चर्चा 2026' में पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात हुई तो माहौल खुशनुमा बन गया. उन्होंने याद दिलाया कि वे दोनों पहले भी उनके साथ मुलाकात के लिए आए थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जय और अवि, आप कितने बड़े हो गए हैं. आपने बाकी छात्रों को बताया कि आपका मेरे साथ किस तरह से परिचय है." दूसरे छात्रों से पीएम मोदी ने पूछा कि अब इनमें हिम्मत आई कि नहीं आई. इस पर अन्य छात्रों ने 'हां' में जवाब दिया.

Feb 09, 2026 11:40 (IST)

प्रधानमंत्री से गुवाहाटी के छात्र ने डाइट को लेकर किया सवाल, जानें क्या मिला जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुवाहाटी के छात्र ने डाइट को लेकर सवाल किया. जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी डाइट का कोई सिस्‍टम ही नहीं रहा. वे हमेशा अलग-अलग जगह जाते रहते थे, जो रहता था, खा लेते थे. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सांस इतनी लो कि शरीर भर जाए. कुछ लोग शरीर को सबसे अंत में प्राथमिकता देते हैं.

Feb 09, 2026 11:32 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: बहुत अच्छा अनुभव: PM से मुलाकात करने के बाद बोले छात्र

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद स्टूडेंट्स ने अपनी खुशी ज़ाहिर की. श्वेता बंथिया एस. ने कहा, "यह सच में बहुत अच्छा अनुभव था. मैं बहुत खुश हूं." एस. कवियाश्री ने कहा, "ऐसा लगा जैसे प्रधानमंत्री से नहीं, बल्कि किसी परिवार के सदस्य से बात कर रही हूंय"

Feb 09, 2026 11:26 (IST)

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छात्र ने पीएम मोदी से पूछ लिया ये सवाल, मिला ये जवाब

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से सीधी बातचीत की, इस दौरान कई राज्यों के छात्रों के साथ पीएम मोदी ने सवाल-जवाब किए. ये एपिसोड अलग-अलग राज्यों में शूट किया गया था, जिसे एक साथ जारी किया गया. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने छात्रों को कई तरह के टिप्स भी दिए. पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा में गुजरात के आदिवासी समुदाय के कुछ छात्रों से भी बातचीत की. इस दौरान एक छात्र ने पीएम मोदी से पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल पूछा, जिसका पीएम मोदी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया. 

Feb 09, 2026 11:23 (IST)

Pariksha Pe Charcha Live 2026: पीएम मोदी ने बच्चों को दिया सही करियर चुनने का PM मंत्र

परीक्षा पे चर्चा के दौरान एक बच्चे ने पीएम से पूछा कि इतने सारे प्रेरणा देने वाले ऑप्शन में से सही करियर कैसे चुन सकते हैं? इसपर PM मोदी ने कहा कि संभावनाओं को तलाशते समय कई रास्तों की ओर खिंचना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा, "अगर आप एक महीने में अपने माता-पिता को दस अलग-अलग बातें बताते हैं, तो उन्हें लगेगा कि आपके पास कोई साफ़ दिशा नहीं है." उन्होंने आगे कहा, "यह अच्छी बात है कि आप दूसरों को देखते हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं." उन्होंने स्टूडेंट्स को याद दिलाया, "सिर्फ़ सफलता से इम्प्रेस न हों. महान लोगों की साधारण शुरुआत से सीखें."

Feb 09, 2026 11:16 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: अच्छा लीडर बनने के लिए कौन सी क्वालिटी सबसे जरूरी, PM मोदी ने छात्रों को बताया सीक्रेट

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी से एक छात्र ने लीडरशिप क्वालिटी को लेकर सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने बताया कि लीडर में कौन सी एक क्वालिटी होना जरूरी है.

Advertisement
Feb 09, 2026 11:03 (IST)

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी ने बच्चों को दी कई अहम टिप्स

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी ने आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कई तरह की अहम टिप्स भी दी. पीएम मोदी ने बच्चों से कहा उन्हें पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं. उदाहरण के लिए कुछ स्टार्टअप टेक्नोलॉजी पर फोकस करते हैं. अगर आपके दोस्त अलग-अलग फील्ड में एक्सपर्ट हैं, तो आप उनके साथ एक छोटा स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं.

Feb 09, 2026 10:55 (IST)

Pariksha Pe Charcha Episode 2 Live Updates: प्रेरणा चाहे कितनी भी हो, अनुशासन होना जरूरी: PM

Pariksha Pe Charcha Episode 2 Live Updates:परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान बच्चों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, प्रेरणा चाहे कितनी भी हो, अनुशासन के बिना उसका कोई फायदा नहीं है. पीएम ने साफ तौर पर कगा कि जीवन में प्रेरणा और अनुशासन होना जरूरी है.

Advertisement
Feb 09, 2026 10:53 (IST)

Pariksha Pe Charcha Episode 2 Live अच्छा लीडर कैसे बन सकते हैं? जानें पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

Pariksha Pe Charcha Episode 2 Live Updates: बच्चों से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि कैसे अच्छा लीडर बना जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा लीडर का मतलब ये नहीं है कि चुनाव लड़ना है या फिर राजनीतिक पार्टी बनाना है. लीडरशिप में ये क्वालिटी जरूरी है कि आप 10 लोगों को अपनी बात समझा पाएं, इससे पहले उन लोगों को समझना होगा. जो उन्हें समझ पाता है वही समझा पाता है, जो उन्हें नहीं समझ पाता, वो कुछ नहीं समझा सकता है.

Feb 09, 2026 10:51 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: एग्जाम के दौरान मन को शांत कैसे करें?

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए. एक छात्र ने पीएम मोदी से पूछा कि एग्जाम के दौरान मन को शांत कैसे करें?. इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा,  आप मानकर चलिए कि आपने जो सुना है, आपने जो पढ़ा है, वो बेकार नहीं गया है. वो कहीं न कहीं स्टोर तो हुआ है. आप शांत मन से एग्जाम दीजिए. अगर आपको अच्छा विद्यार्थी बनना है तो उस विषय पर ग्रिप होनी जरूरी है. एक अच्छा खिलाड़ी, अच्छा खिलाड़ी इसलिए बनता है कि वो लगातार कॉम्पिटिशन करता रहता है. लगातार गिरता है और फिर उठता है.

Advertisement
Feb 09, 2026 10:49 (IST)

पढ़ाई में कमजोर बच्चों से दोस्ती क्यों है जरूरी, पीएम मोदी ने छात्रों को बताई ये कमाल की टेक्निक

Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्कूलों बच्चों से बात की और उन्हें एग्जाम से जुड़ी कई तरह की टिप्स दी. साथ ही पीएम मोदी ने बच्चों से कहा,  आपकी क्लास में जो बच्चे पढ़ने में थोड़े कमजोर हैं, उन्हें अपना दोस्त बनाइए. ये टेक्निक आपके बहुत काम आएगी. उसे कहिए कि आज मैं तुम्हें मैथ सिखाना चाहता हूं, उसे सिखाने के लिए आप जो दिमाग इस्तेमाल करेंगे, उससे आपका विषय मजबूत होगा और आपको परीक्षा में फायदा होगा.

Feb 09, 2026 10:40 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने बच्चों को बताया क्या होनी चाहिए सही डाइट

Pariksha Pe Charcha 2026: डाइट अपने पसंद की होनी चाहिए. तय करो की पेट भरने के लिए या मन भरने के लिए रोटी खानी चाहिए. कई लोग अनाज पेट भरकर खाते हैं, लेकिन सलाद नहीं, ये गलत है. शरीर को हमेशा सबके ऊपर रखें. 

Advertisement
Feb 09, 2026 10:38 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: "अपने आपसे कॉम्पिटिशन करते रहे"

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बच्चों को कहा कि अपने आपसे कॉम्पिटिशन करते रहना चाहिए. 

Feb 09, 2026 10:37 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: जीवन में डिसिप्लीन बहुत जरूरी: PM

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बच्चों से कहा जीवन में डिसिप्लीन बहुत जरूरी है और अगर साथ में इंस्पिरेशन भी हो तो ये सोने पर सुहागा का काम करता है. डिसिप्लीन नहीं है तो कितना ही इंस्पिरेशन क्यों न हो उसका कोई फायदा नहीं.

Feb 09, 2026 10:35 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: बच्चों को पीएम मोदी ने सुनाया गाना

Pariksha Pe Charcha 2026: एग्जाम वॉरियर्स के साथ पीएम ने बातचीत करते हुए कहा कि हमे एक अच्छी जिंदगी के बारे में सोचना सही. वहीं गुजरात के बच्चों पीएम मोदी को एक गाना भी सुनाया.

Feb 09, 2026 10:33 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम ने हमारे साथ दोस्तों की तरह बात की: छात्र

Pariksha Pe Charcha 2026: गुजरात के एक छात्र ने कहा कि पीएम मोदी के साथ संवाद करके अच्छा लगा. पीएम मोदी ने हमारे साथ दोस्त की तरह बात की. 

Feb 09, 2026 10:32 (IST)

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी के लिए टिफिन पैक करके लाए छात्र, चखाए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के पकवान

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर छात्रों के साथ बाचतीत की. इस इवेंट का दूसरा पार्ट आज जारी किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों के छात्रों से सीधे बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए. इस दौरान कुछ बच्चे पीएम मोदी के लिए अपने घरों से खास चीजें लेकर आए थे. जब टिफिन खोले गए तो पीएम मोदी ने इन पकवानों को खाया और दूसरे बच्चों को भी खिलाया. 

Feb 09, 2026 10:24 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 LIVE देश के बच्चों में कौन सी क्वालिटी होनी चाहिए?

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 LIVE: पीएम मोदी से एक बच्चे ने सवाल करते हुए पूछा की आपको के अनुसार देश के बच्चों में कौन सी क्वालिटी होनी चहिए? इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा की अगर आप कहीं जा रहे हैं और वहां कुछ गिरा है और उसके उठाकर कूड़ेदान में फेंक दे, आपके आसपास के लोगों को इससे सीख मिलेगी

Feb 09, 2026 10:21 (IST)

'आपने जो भी पढ़ा है वो बैकार नहीं जाता है'

पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान बच्चों से बात करते हुए कगा कि 'आपने जो भी पढ़ा है वो बैकार नहीं जाता है. 

Feb 09, 2026 10:17 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026: क्या इंसानों को AI से डरना चाहिए? परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने दिया जवाब

Pariksha Pe Charcha 2026: बोर्ड एग्जाम से पहले पीएम मोदी लगातार छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इसी क्रम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड जारी किया गया, जिसमें पीएम मोदी कई राज्यों के छात्रों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए. एक छात्र ने जब एआई के खतरे के बारे में सवाल किया तो पीएम मोदी ने इसका सटीक जवाब देते हुए बताया कि हमें क्या करना चाहिए. 

Feb 09, 2026 10:14 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates: AI के प्रभाव पर बच्चों से क्या बोले पीएम मोदी?

एआई पर बात करते हुए पीएम मोदी ने स्कूल बच्चों से कहा, हर युग में जब नई टेक्नोलॉजी आती है तो चर्चा होती है. कंप्यूटर आया तो ऐसी ही चर्चा हुई थी. हमें किसी भी चीज से नहीं डरना चाहिए. हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम उसके गुलाम नहीं बनेंगे, मैं ही निर्णायक रहूंगा, वो मेरा मालिक नहीं बनेगा. कई बच्चों का मोबाइल मालिक बन जाता है, मोबाइल नहीं है तो खाना नहीं खाते हैं. एक बार मन में ये पक्का कर लें कि मैं किसी का गुलाम नहीं बनूंगा. मैं एआई से पूछूं कि कौन सी किताब अच्छी है, इसे कहां से खरीद सकते हैं... ये अच्छी बात है. लेकिन अगर आप उससे कहें कि तुम ही सब कुछ बता तो ये ठीक नहीं है.

Feb 09, 2026 10:12 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates: मेड इन इंडिया चीजों को खरीदें: PM

पीएम मोदी ने बच्चों से बात करते हुए मेड इन इंडिया का जिक्र किया और कहा कि मेड इन इंडिया चीजों को खरीदें, बाहर शादी करने की बजाय देश में ही शादी या ऐसा कोई इवेंट करें.

Feb 09, 2026 10:11 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates: 2047 में भारत विकसित देश होगा: PM

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates: पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में स्कूलों बच्चों से बात करते हुए कहा कि 2047 में भारत विकसित देश होगा. सिंगापुर के बारे में आपने सुना होगा, ये पहले एक छोटा मछुआरों का द्वीप था. हमें कहीं पर भी कूड़ा कचरा फेंकना या कहीं पर भी थूकना.  ये सब नहीं करना है.  एक नागरिक के तौर पर अगर इन चीजों का पालन करूं तो मैं विकसित भारत के लिए योगदान दे रहा हूं.

Feb 09, 2026 10:07 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पैशन और पढ़ाई दोनों ही उपयोगी : PM मोदी

PM मोदी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा पैशन और पढ़ाई दोनों ही उपयोगी हैं. मान लीजिए आपको आर्ट का शौक है और आपने साइंस का कोई विषय पढ़ा और उसमें कोई केमिकल मिलाने की चर्चा है. आप पहले एक कागज में लैब बनाइए और फिर केमिकल के नाम लिखिए. फिर ऐसे ही दूसरा चित्र बनाइए. इसमें एक साथ आपकी दोनों चीजें हो जाएंगीं.

Feb 09, 2026 10:05 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'एग्जाम वॉरियर्स'

Feb 09, 2026 10:03 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 : शुरू हुआ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 : परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है. इस कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी बच्चों के साथ संवाद कर रहे हैं. 

Feb 09, 2026 09:14 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 : कुछ ही देर में शुरू होने वाला है परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 : परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. इस कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी बच्चों के साथ संवाद करेंगे.

Feb 09, 2026 09:08 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: शिक्षा मंत्रालय हर साल आयोजिक करता है ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन हर साल शिक्षा मंत्रालय करता है. ये कार्यक्रम बोर्ड एग्जाम से पहले आता है. इसका उद्देश्य परीक्षा की तैयारी को तनाव का कारण बनाने के बजाय एक सकारात्मक अनुभव में बदलना है.

Feb 09, 2026 08:45 (IST)

PM Modi’s Pariksha Pe Charcha LIVE: तनाव मुक्त परीक्षाओं पर चर्चा जारी है: पीएम मोदी

PM Modi’s Pariksha Pe Charcha LIVE: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ParikshaPeCharcha26 का दूसरा एपिसोड ज़रूर देखें. इस एपिसोड में देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के ExamWarriors शामिल हैं. उनके सवाल और नज़रिए इस एपिसोड को ज़रूर देखने लायक बनाते हैं.

Feb 09, 2026 08:04 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: कितने बजे होगी शुरू परीक्षा पे चर्चा

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड आज 10 बजे शुरू हो जाएगा. इसे दूरदर्शन के चैनलों और प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है.

Feb 09, 2026 07:09 (IST)

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: पीएम बच्चों को देते हैं ए्ग्जाम टिप्स

हर साल पीएम मोदी बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में संवाद करते हैं और उन्हें एग्जाम से संबंधित जरूरी टिप्स भी देते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ऐसे मारे गए थे Khamenei, US Media का बड़ा दावा | BREAKING NEWS