विज्ञापन

अब रिसर्च होगी और आसान, OpenAI 1 लाख रिसर्चर्स को देगा ChatGPT एडवांस्ड का फ्री एक्सेस

OpenAI ने एकेडमिक रिसर्चर्स के लिए फ्री AI एक्सेस प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत 100,000 एकेडमिक रिसर्चर्स को ChatGPT के एडवांस्ड AI मॉडल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा. इस प्रोग्राम के पार्टिसिपेंट्स को ChatGPT के एक ऐसे वर्शन का एक्सेस मिलेगा जिसमें ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट होगी और बड़ी कॉन्टेक्स्ट विंडो होंगी.

अब रिसर्च होगी और आसान, OpenAI 1 लाख रिसर्चर्स को देगा ChatGPT एडवांस्ड का फ्री एक्सेस
साइंटिस्ट OpenAI की वेबसाइट पर इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

OpenAI ने एक नया 'एकेडमिक रिसर्चर्स प्रोग्राम' शुरू किया है. जिसके जरिए 1,00,000 रिसर्चर्स को ChatGPT के एडवांस्ड AI मॉडल का फ्री में एक्सेस दिया जाएगा. एकेडमिक संस्थानों से इन रिसर्चर्स को चुना जाएगा. यह पहल साइंस, मैथ और इंजीनियरिंग के रिसर्चर्स को मुश्किल समस्याओं को हल करने और उनकी खोजों में तेजी लाने के मकसद से शुरू की गई है. इस पहल की मदद से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और कम समय में ज्यादा काम हो सकेगा.  इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए OpenAI ने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, हम साइंटिस्ट्स, मैथमैटिशियंस और इंजीनियर्स को हमारे फ्रंटियर मॉडल्स का फ्री एक्सेस दे रहे हैं. इसकी शुरुआत 10,000 रिसर्चर्स से की जाएगी. जो कि 2027 तक 100,000 तक बढ़ जाएगा.

"रिसर्चर्स को पावरफुल टूल्स देना"

एकेडमिक रिसर्चर्स के लिए ChatGPT को अलग-अलग डिसिप्लिन में खोज को तेज करने के लिए बनाया गया है. OpenAI ने कहा, हमारा मानना ​​है कि फ्रंटियर AI के फायदे कुछ कंपनियों और अच्छी रिसोर्स वाली लैब्स तक ही सीमित नहीं होने चाहिए. रिसर्चर्स अपने फील्ड्स को सबसे अच्छे से जानते हैं. हमारा रोल उनके हाथों में पावरफुल टूल्स देना और उनके काम को तेज करने में मदद करना है. यह प्रोग्राम रिसर्चर्स को सबसे मुश्किल प्रॉब्लम्स को हल करने, खोज को तेज करने और ग्रांट एप्लीकेशन तैयार करने से लेकर हाइपोथीसिस टेस्ट करने तक, उनके काम में प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा. पार्टिसिपेंट्स को हमारे फ्रंटियर मॉडल्स का एक्सेस मिलेगा, जिसमें हमारे GPT-5.6 फैमिली के मॉडल्स भी शामिल हैं. हर वर्कस्पेस में बिजनेस-ग्रेड प्राइवेसी और सिक्योरिटी शामिल है. इस प्रोग्राम में ट्रेनिंग, हैंड्स-ऑन सपोर्ट और दूसरे रिसर्चर्स से सीखने के मौके भी शामिल हैं.

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

साइंटिस्ट OpenAI की वेबसाइट पर इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वेबसाइट पर एक फॉर्म 'ChatGPT फॉर एकेडमिक रिसर्चर्स' होगा, उसे भरना होगा. शुरुआत में, यह प्रोग्राम कुछ यूनिवर्सिटीज में 10,000 यूजर्स के लिए खुला होगा. आनेवाले समय में इसमें 90,000 और रिसर्चर्स को शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर रांची में जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी, जमकर लगाए नारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OpenAI, ChatGPT 5.6
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com