Online ya offline Shiksha kaun Behtar: कोरोना के बाद ऑनलाइन का प्रचलन काफी बढ़ा, आज का समय ऐसा है कि हर जगह पर चाहे क्लासरूम हो, या फिटनेस क्लासेस या कोई कोर्स करना हो. आज आपके पास हर समय दो ऑप्शन मौजूद है, ऑनलाइन और ऑफलाइन. इन सबके बीच सबसे ज्यादा ये देखा गया है कि स्कूलों में ऑनलाइन क्सासेस ज्यादा हो गई है. लेकिन एक वक्त के बाद ये सवाल भी मन में उठने लगता है कि दोनों में से कौन सही है, किसके कितने फायदे और नुकसान है, इस पर एनडीटीवी के विश्लेषण से आप खुद से फैसला कर सकते हैं, कि आपके लिए इसमें क्या-क्या फायदे और नुकसान हो रहे हैं.
ऑनलाइन आपके पास क्या-क्या ऑप्शन है
ऑनलाइन आपके पास ये ऑप्शन होता है कि अपने समय और सुविधा के अनुसार कहीं भी पढ़ाई कर सकते हैं. जिससे समय और पैसे की बचत होती है. ऑनलाइन कोर्स (Online Courses) अक्सर ऑफलाइन कोर्सेस (offline Courses) की तुलना में सस्ते होते हैं. इससे आप अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं, आपके पास ज्यादा ऑप्शन होते हैं. दुनिया के हर कोने से आप कहीं भी जुड़ सकते हैं. हालांकि ये वैसे काम के लिए फायदेमंद है जो आपसे काफी दूर है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खासकर जो जॉब करते हैं उनके लिए ऑनलाइन चीजे मिलना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लासेस उनके नॉलेज पर इफेक्ट डाल सकता है. उन्हें कोशिश करनी चाहिए की ऑनलाइन के बदले ऑफलाइन क्लासेस का चयन करें.
ऑनलाइन शिक्षा के नुकसान कुछ यूं हो सकते है
ऑनलाइन शिक्षा में आपको लोगों से मिलने का मौका नहीं मिलता, जिससे आप विचारों के बारे में आइडिया के बारे में बात नहीं कर पाते. ऑफलाइन के ये फायदे होते हैं आपको सोशल होने का मौका मिलता है. कुछ प्रैक्टिकल विषय, जैसे कि मेडिकल या इंजीनियरिंग, ऑनलाइन पढ़ने के लिए सही नहीं हो सकते. यहां पर आपको हमेशा ऑफलाइन के लिए आगे बढ़ना चाहिए.
ऑफलाइन शिक्षा में, शिक्षक छात्रों को पर्सनल ध्यान दे सकते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. इससे आपकी गलती में सुधार होता है, और खुद का ग्रोथ होता है. ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा, दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं, और सबसे अच्छा विकल्प आपकी पर्सनल जरूरतों पर निर्भर करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं