Jharkhand Netarhat Best School: हाल ही में झारखंड के खूबसूरत पहाड़ों में स्थित नेतरहात आवासीय विद्यालय ने अपने एडमिशन की प्रक्रिया में बदलाव किया है, जिसके बाद एक बार फिर ये स्कूल चर्चा में आ गया है. इस स्कूल में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को प्री परीक्षा के साथ-साथ अब मेन्स एग्जाम देना होगा, साथ ही इंटरव्यू देना होगा. नेतरहाट स्कूल झारखंड का ही नहीं इंडिया के भी बेस्ट स्कूलों की लिस्ट में शामिल है. इस स्कूल ने भारत को कई शानदार आईएएस, आईपीएस दिए हैं, इस स्कूल को जब आप देखेंगे तो आपको ये किसी सरकारी ऑफिस से कम नहीं लगेगा. इसका इतिहास काफी पुराना रहा है, 1954 में लड़कों के लिए एक निःशुल्क आवासीय विद्यालय के रूप में स्थापित, इस विद्यालय ने 500 से ज़्यादा IAS, IPS दिए हैं, जिसमें से 75 से ज़्यादा आईएएस और आईपीएस अधिकारी शामिल हैं.

इस स्कूल की दिनचर्या और अनुशासन बहुत शानदार है
यहां पर पढ़ने वाले बच्चे बहुत ही अनुशासित और मेहनती होते हैं, क्योंकि यहां की दिनचर्या ही ऐसी होती है. पढ़ाई और कम्टिशन का माहौल और भविष्य की तैयारी के लिए छात्रों को तैयार किया जाता है. "नेतरहाट कभी बिहार का गौरव हुआ करता था. झारखंड बनने के बाद, राजनीतिक फेरबदल में यह लुप्त हो गया. प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती संख्या और आधुनिकीकरण की इच्छाशक्ति की कमी के कारण, इसने धीरे-धीरे वह ध्यान खो दिया जिसका यह हकदार था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

नेतरहाट स्कूल का रूटिन
बच्चों को सुबह उठना होता है, समय से खाना खाकर अपना बर्तन खुद धोना होता है. स्टूडेंट्स के लिए हर काम करने का समय बंटा हुआ है. नेतरहाट में जीवन के मूल में यही संरचना और अनुशासन है. पीटी सुबह 5:40 बजे शुरू होती है, और हर लड़के से शॉर्ट्स पहनकर मैदान पर आ जाते हैं. यहां तक कि कड़ाके की ठंड में भी. सीनियर छोटे छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें आवासीय जीवन की कठिनाइयों के अनुकूल ढलने में मदद करते हैं. फोन ले जाने की अनुमति नहीं है, छात्र अपने परिवारों से केवल स्कूल के लैंडलाइन के जरिए बात करते हैं, और परिवार से मिलने आना दुर्लभ है. स्कूल का अपना स्वास्थ्य केंद्र भी है, और गंभीर रूप से बीमार छात्रों को छोड़कर, उनका इलाज परिसर में ही किया जाता है.

नेतरहाट में एडमिशन
फिलहाल एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, ऑफिशियल वेबसाइट netarhatvidyalaya.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Netarhat School Admission 2025: नेतरहाट स्कूल में एडमिशन के लिए अब देनी होगी प्री, मेन्स और इंटरव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं