विज्ञापन

Bihar Class 11 Admission 2026: बिहार 11वीं क्लास के लिए एडमिशन शुरू, तुरंत कर दें अप्लाई

जिन छात्रों ने बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), सेंट्रल बोर्ड फॉर सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE), इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) या किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य बोर्ड से मैट्रिक या उसके बराबर की परीक्षा पास की है, वे 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

Bihar Class 11 Admission 2026: बिहार 11वीं क्लास के लिए एडमिशन शुरू, तुरंत कर दें अप्लाई
OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर आवेदन कर दें.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 11वीं में एडमिशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन छात्रों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पास की है वो आवेदन कर सकते हैं. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक ऑनलाइन सिस्टम बनाया है, जिसका नाम 'ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स' (OFSS) है. इस सिस्टम की मदद से छात्र बिहार राज्य के सभी 38 जिलों में, BSEB से मान्यता प्राप्त और उससे जुड़े अलग-अलग कॉलेजों/स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर या वोकेशनल विषयों में  एडमिशन ले सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है. इसलिए समय रहते आप फॉर्म जमा कर दें.

छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन 'कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म' (CAF) के ज़रिए अलग-अलग स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

CBSE 10th Result 2026 से पहले बच्‍चे का दूसरे स्‍कूल में 11वीं में कराना हो एडमिशन तो क्‍या करें

नोट कर लें ये महत्वपूर्ण तारीख

पंजीकरण कब से शुरू हो रहे हैं8 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क350 रुपये
किन स्ट्रीम में ले सकते हैं दाखिलाविज्ञान, वाणिज्य, कला, कृषि और व्यावसायिक
पहली मेरिट सूचीजून 2026 में जारी होने सकती है

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं.
  • होमपेज पर, OFSS Bihar 11th Admission 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें. 
  • क्लिक करते ही एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां पर रजिस्टर करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन फॉर्म भर दें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फ़ॉर्म जमा करें.
जिन उम्मीदवारों ने BSEB, CBSE, ICSE, या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से कक्षा 10 पास की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं.

कितनी है फीस

छात्रों को कुल 350 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें 150 रुपये आवेदन शुल्क और 200 रुपये शैक्षणिक संस्थान शुल्क के रूप में शामिल हैं. ये शुल्क नकद (ई-चालान के माध्यम से),  नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- CUET UG 2026: फोटो मिसमैच होने पर रद्द हो सकता है आवेदन, सुधार के लिए NTA ने दिया आखिरी मौका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com