विज्ञापन

डेटा साइंटिस्ट से लेकर सर्जन तक, 2026 में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों की लिस्ट

Highest Paying Jobs 2026: स्विस स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2026 की सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली नौकरियां कौन सी रही हैं. इस लिस्ट में एआई से लेकर डेटा साइंटिस्ट जैसी नौकरियों को शामिल किया गया है.

डेटा साइंटिस्ट से लेकर सर्जन तक, 2026 में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों की लिस्ट
दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां
AI Generated Image

दुनिया में कई ऐसी नौकरियां हैं, जिन्हें पाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और इसके बावजूद वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं. ये ऐसी नौकरियां होती हैं, जिनमें तमाम तरह की सुविधाएं, सम्मान और काफी ज्यादा सैलरी मिलती है. स्विस स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट (SSBM Geneva) ने दुनिया की ऐसी नौकरियों के बारे में बताया है, जो साल 2026 की सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब्स हैं. इसमें टेक्नोलॉजी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेक्टर्स जैसी नौकरियां शामिल हैं. 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)

SSBM की रिपोर्ट में बताया गया है कि सैलरी के मामले में आज भी सबसे ऊपर बड़ी कंपनियों के CEOs ही आते हैं. ये एक लीडरशिप पोजिशन है और हमेशा इसकी डिमांड रहती है. 

एनेस्थेसियोलॉजिस्ट (Anesthesiologist)

सर्जरी के दौरान मरीज को सुरक्षित रखने और पेन मैनेजमेंट में इनकी एक्सपर्टीज की काफी जरूरी होती है. ये काम ऐसा है, जिसे मशीनें नहीं कर सकती हैं. यही वजह है कि ये दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों की लिस्ट में शामिल है. मरीज को एनेस्थीसिया देने से लेकर उसकी तमाम जरूरी चीजों की मॉनिटिरिंग करने वाले इस प्रोफेशन में औसत सालाना सैलरी काफी अच्छी दी जाती है.  

तमाम तरह के सर्जन

किसी भी ऑपरेशन के दौरान इंसान की जान उस सर्जन के हाथों में होती है, जो सर्जरी करता है या फिर उसे सुपरवाइज करता है. यही वजह है कि ये दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले प्रोफेशन में शामिल है.  

मनोरोग विशेषज्ञ (Psychiatrist)

रिपोर्ट में Psychiatrist की नौकरी को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. मेंटल हेल्थ और इसके इलाज के लिए दुनियाभर में एक्सपर्ट डॉक्टरों की कमी के चलते ये प्रोफेशन काफी ज्यादा डिमांड में है. 

डेटा साइंटिस्ट

आज भले ही दुनिया के कई काम एआई से चलने लगे हैं, लेकिन कंपनियां पूरी तरह से डेटा पर ही निर्भर हैं. एआई की दुनिया में भी डेटा काफी जरूरी है, ऐसे में डेटा साइंटिस्ट की नौकरी भी उन नौकरियों में एक है, जहां सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है.  

एआई और मशीन लर्निंग इंजीनियर 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से हेल्थकेयर से लेकर तमाम सेक्टर्स में बड़े काम हो रहे हैं. ऐसे में इसकी गहरी समझ वाले लोगों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि इस सेक्टर की नौकरियों को सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों में शामिल किया गया है.

ये नौकरियां भी लिस्ट में शामिल 

स्विस स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट की रिपोर्ट में इन्वेस्टमेंट बैंकर, बिग डेटा इंजीनियर, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी एनालिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, नर्स एनेस्थेटिस्ट, मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज मैनेजर, कॉर्पोरेट वकील और पेट्रोलियम इंजीनियर जैसी नौकरियों को भी 2026 की सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली नौकरियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. 

ये डेटा दुनियाभर की नौकरियों और उनके सैलरी पैकेज को देखते हुए लिया गया है, इसीलिए इसमें किसी एक देश या एक रीजन की सैलरी में अंतर हो सकता है. इनके अलावा भी बाकी कुछ प्रोफेशन हैं, जहां लगातार सैलरी और डिमांड बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें | अमेरिका के स्कूलों में करीब 12 हजार किताबें क्यों हुईं बैन? चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

यह भी पढ़ें | CSIR UGC NET के लिए आवेदन शुरू, NTA ने किया सभी जरूरी तारीखों का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Highest Paying Jobs 2026, Highest Paying Jobs In World, Highest Salary Package, Best Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com