विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में अब से यूनिफॉर्म पहनना होगा जरूरी, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

UP Colleges Uniform Rule: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेज में यूनिफार्म व्यवस्था लागू होगी. यूनिवर्सिटीज या कॉलेज जाने वाले बच्चों को अब यूनिफार्म पहनी होगी.

उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में अब से यूनिफॉर्म पहनना होगा जरूरी, राज्यपाल ने जारी किया आदेश
UP Colleges Uniform Rule: स्कूल के बाद भी बच्चों को Uniform से नहीं मिलेगी राहत.

UP Colleges Uniform Rule:  उत्तर प्रदेश में अब स्कूल से निकलने के बाद भी बच्चों को यूनिफार्म से निजात नहीं मिलेगी. यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बतौर कुलाधिपति ये आदेश जारी किया है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेज में यूनिफार्म व्यवस्था लागू होगी. यानी यूनिवर्सिटीज या कॉलेज में एडमिशन लेनेवाले बच्चों को अब यूनिफार्म पहनी होगी. बता दें कि अब तक यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेज में पढ़ने वालों को यूनिफार्म पहनने का कोई नियम नहीं था. राज्यपाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान यूनिफार्म को लेकर कुलाधिपति ने आदेश दिया है. स्कूलों की तरह यूनिफार्म व्यवस्था लागू होने से ऊंच-बीच या किसी तरह के भेदभाव की संभावना कम हो जाती है.

वोकेशनल कोर्स होंगे शुरू 

राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में रोजगारपरक पढ़ाई शुरू कराने पर भी जोर देते हुए कुछ नए कोर्स शुरू करने को भी कहा है. इससे लड़कियों/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साधन मिलेंगे. छात्राओं को रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूनिवर्सिटीज/कॉलेज से वोकेशनल कोर्स शुरू करने को कहा है. उन्होंने विशेष रूप से ब्यूटीशियन, मेहंदी, जीएसटी, बिंदी निर्माण, अकाउंटेंसी तथा मिलेट आधारित व्यंजन निर्माण जैसे पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, जिससे छात्राएं स्वरोजगार एवं रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सकें. उन्होंने कहा कि अन्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संचालित सफल कार्यक्रमों से प्रेरणा एवं मार्गदर्शन लेकर इन गतिविधियों को व्यापक रूप से लागू किया जाए.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिला महाविद्यालयों के छात्रावासों की स्थिति सुधारने और छात्राओं के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि उन्हें सही दिशा प्रदान की जाए ताकि वे असामाजिक तत्वों के प्रभाव से दूर रहकर सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें. उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ऐसी समितियों के गठन के निर्देश दिए जहां छात्राएं और छात्र अपनी समस्याएं खुलकर रख सकें तथा उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके. 

छात्रों को विषय चुनने की आजादी दी जाए

शिक्षकों को राज्यपाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शिक्षक ऐसा कार्य न करे जिससे गुरु की गरिमा और महिमा को ठेस पहुंचे. उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है और कहा कि शिक्षक समय से कक्षाओं में जाएं और विद्यार्थियों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए. राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पढ़ने और गहराई से समझने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को विषय चुनने की आजादी दी जाए और मल्टी टास्क ज्ञान प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए. छात्रों को अपने मुख्य विषय के अतिरिक्त योग, पेंटिंग औक अन्य कौशलों का भी ज्ञान होना चाहिए, जिससे रोजगार प्राप्त करने में उन्हें सुविधा मिले.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Colleges Uniform Rule, UP Colleges Uniforms Mandatory, UP Colleg Latest News, UP College New Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com