विज्ञापन

NEET के अलावा कौन-कौन से बड़े एग्जाम करवाती है NTA? देख लीजिए पूरी लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA देश की प्रमुख परीक्षाएं आयोजित करने वाली संस्था है. यह केवल NEET ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग, यूनिवर्सिटी एडमिशन, रिसर्च और सरकारी संस्थानों में प्रवेश के लिए कई बड़े एग्जाम करवाती है.

NEET के अलावा कौन-कौन से बड़े एग्जाम करवाती है NTA? देख लीजिए पूरी लिस्ट

NEET 2026 परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका का मामला तूल पकड़ चुका है. इस पूरे मामले की शुरुआत एक ऐसे गेस पेपर से हुई, जिसमें परीक्षा में पूछे गए लगभग सभी सवाल पहले से मौजूद बताए जा रहे हैं. भारत सरकार की मंजूरी से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. जानें नीट का एग्‍जाम आयोजित करने वाली संस्‍था कौन सी है और ये नीट के अलावा कौन से दूसरे एग्‍जाम करवाती है. 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA देश की प्रमुख परीक्षाएं आयोजित करने वाली संस्था है. यह केवल NEET ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग, यूनिवर्सिटी एडमिशन, रिसर्च और सरकारी संस्थानों में प्रवेश के लिए कई बड़े एग्जाम करवाती है. हर साल लाखों छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं. 

NTA का काम क्‍या है 

NTA का उद्देश्य पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना है. अधिकांश परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होती हैं, जिससे रिजल्ट जल्दी और अधिक सटीक तरीके से जारी किए जा सकें. 

NTA की आधि‍कारिक वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन. टी. ए.) की स्थापना एक प्रमुख, विशिष्ट, स्वायत्त एवं आत्मनिर्भर परीक्षा संगठन के रूप में की गई है, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश एवं फेलोशिप हेतु प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करना है. 

NEET Paper Leak: केरल का छात्र, सीकर का हॉस्टल और जयपुर की प्रिंटिंग प्रेस...SOG की जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की क्षमता का आकलन करना सदैव एक चुनौती रहा है, विशेषकर शोध-आधारित अंतरराष्ट्रीय मानकों, दक्षता, पारदर्शिता तथा त्रुटिरहित संचालन के अनुरूप परीक्षा सुनिश्चित करने के संदर्भ में. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को इन सभी पहलुओं का समाधान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें प्रश्न-पत्र निर्माण से लेकर परीक्षा आयोजन तथा मूल्यांकन तक प्रत्येक चरण में सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाता है. 

NTA आयोजित करता है ये परीक्षाएं 

- संयुक्त प्रवेश परीक्षा
- कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट
- यू. जी. सी. राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा
- आई. सी. ए. आर. की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा
- होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा
- स्टडी वेब ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एंड एस्पायरिंग माइंड्स
- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा
- संयुक्त सीएसआईआर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा
- सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूजी)
- निफ्टी

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nta, National Testing Agency, National Testing Agency (NTA), National Testing Agency Exams, National Testing Agency Portal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com