विज्ञापन

IPL में NEET केस की एंट्री, LSG Vs RR मैच में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के दौरान पवेलियन में दिखने लगे पोस्टर

NEET Paper Leak IPL Protest: आईपीएल मैच के दौरान जयपुर में कुछ लोगों ने नीट के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. ये NSUI के लोग थे, जिन्होंने हाथ में बैनर लेकर एनटीए को बैन करने की मांग की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

IPL में NEET केस की एंट्री, LSG Vs RR मैच में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के दौरान पवेलियन में दिखने लगे पोस्टर
NEET पेपर लीक को लेकर आईपीएल में हुआ प्रदर्शन

NEET Paper Leak IPL: नीट पेपर लीक के मामले में सीबीआई जांच चल रही है और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि इस मुद्दे पर प्रदर्शन लगातार जारी हैं और कांग्रेस का छात्र संगठन NSUI सड़कों पर उतरकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को हटाने की मांग कर रहा है. इसी बीच जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच हुए मैच में भी कुछ NSUI कार्यकर्ता पहुंच गए, जिन्होंने मैच के बीच में कुछ बैनर लहराए, जिन पर NTA को बैन करने की बात लिखी गई थी. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

मैच के दौरान दिखा अलग नजारा

राजस्थान और लखनऊ के मैच में जहां लोग वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार बैटिंग का लुत्फ उठा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग कुर्सी पर खड़े होकर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. इन सभी के हाथों में BAN NEET वाले बैनर थे और वो उन्हें ऊपर उठाकर दिखा रहे थे. इसके अलावा ये युवा नारेबाजी भी कर रहे थे. आईपीएल मैच के दौरान ऐसे प्रदर्शन या फिर विरोध पहले भी हो चुके हैं. देशभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए NSUI के लोगों ने ऐसा किया था. 

सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

मैच के दौरान इस तरह के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बंट गए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वाकई में छात्रों के मुद्दे को देशभर के लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, वहीं बाकी लोग इसका सख्त विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि किसी मैच के दौरान ये सब हरकतें नहीं करनी चाहिए, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है. 

क्या है नीट पेपर लीक मामला?

देशभर के तमाम सेंटर्स पर 3 मई 2026 को मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट यूजी हुआ था, इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठने लगे और सैंपल पेपर वायरल हुए, इन सैंपल पेपर्स में कई सवाल असली पेपर से हूबहू मेल खा रहे थे. मामले की जांच शुरू हुई और आखिरकार सरकार ने नीट परीक्षा को रद्द कर दिया. देशभर के छात्रों ने इसे लेकर भारी विरोध जताया और एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन हुए. अब 22 लाख से ज्यादा छात्र 21 जून को एक बार फिर नीट परीक्षा में बैठेंगे. 

'अब मुझमें हिम्मत नहीं बची'... अरविंद केजरीवाल ने दिखाए NEET छात्रों के परेशान कर देने वाले मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com