NITTT Result 2026 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने NITTT के जुलाई-अगस्त परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. एनटीए की ओर से यह रिजल्ट सोमवार यानी 05 अक्टूबर को ही घोषित किया गया. NTA ने एक नोटिस जारी करके बताया कि 5 अक्टूबर से ही रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी NTA की वेबसाइट पर जाकर NITTT रिजल्ट देख सकते हैं और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
कुल कितने लोगों ने दी थी परीक्षा
NTA के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 10,201 कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे. जबकि उनमें से 9,848 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. यह परीक्षा Batch-13 के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी.
नोटिस के अनुसार, परीक्षा 31 जुलाई, 01, 07 और 08 अगस्त 2026 को कुल 8 सेशनों में आयोजित की गई थी. परीक्षा इंटरनेट बेस्ड मोड में रिमोट प्रॉक्टोरिंग के साथ हुई थी. NTA ने अपने नोटिस में कहा कि अभ्यर्थी अपना Score Card NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://nittt.nta.ac.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं.
Score Card कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले https://nittt.nta.ac.in/ पर जाएं
- फिर होम पेज पर स्कोर कार्ड के आइकन पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और Date of Birth डालें
- Score Card डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
यह भी पढ़ें | NTA दफ्तर पहुंच सकते हैं सुप्रीम कोर्ट के जज, कहा- 'खुद चेक करेंगे पूरा सिस्टम'
NTA ने यह भी बताया कि यह इलेक्ट्रॉनिक Score Card केवल प्रवेश (Admission) और भर्ती (Recruitment) के उद्देश्यों के लिए वैध है. कोई भी फिजिकल कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी. साथ ही यह भी कहा गया कि इस Score Card का अर्थ यह नहीं है कि आपको एडमिशन या सिलेक्शन मिल जाएगा. किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत NTA Help Desk से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें | NTA Exam Scorecard खो गया है? जानिए डुप्लीकेट स्कोरकार्ड दोबारा पाने का पूरा प्रोसेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं