NIFT UG और PG के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे है। गेट 9:30 बजे बंद हो जाएंगे.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) आज यानी 8 फरवरी को देश के 102 शहरों में हो रहा है. ये पेपर दो शिफ्टों में होगा. जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा जो सुबह 10 बजे शुरू होगा. जबकि क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT) पेन और पेपर से होगा जो दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इस एग्जाम के जरिए UG और PG में दाखिला मिलेगा. एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे है. गेट 9:30 बजे बंद हो जाएंगे. इसलिए समय पर आज अपने सेंटर पर पहुंच जाएं.
परीक्षा से जुड़ी जानकारी-
| बैचलर ऑफ डिज़ाइन (B.Des)- | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे | CAT: दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे |
| बैचलर ऑफ डिज़ाइन (NLEA) | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे | |
| बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech) | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे | |
| बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NLEA) | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे | |
| बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी + बैचलर ऑफ डिज़ाइन | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे | CAT: दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे |
| मास्टर ऑफ डिज़ाइन (M.Des) | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे | CAT: दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे |
| मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM) | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे | |
| मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट + मास्टर ऑफ डिज़ाइन | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे | CAT: दोपहर 03:00 बजे – शाम 06:00 बजे |
| मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech) | GAT: सुबह 10:00 बजे – दोपहर 01:00 बजे |
जो उम्मीदवार आज ये एग्जाम देने जा रहे हैं वो एग्जाम सेंटर पर नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जरूर जाएं
- NIFTEE 2026 एडमिट कार्ड, NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर लें अगर अभी तक न किया होगा.
- दो पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो.ये फोटो वही होनी चाहिए जो ऑनलाइन एप्लीकेशन में अपलोड की होगी.
- कोई भी पहचान पत्र- जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं