राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 परीक्षा 21 जून को होने जा रही है. कई राज्यों ने इस परीक्षा को देखते हुए उम्मीदवारों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा की घोषणा की है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि 21 जून को NEET (UG) 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की मदद के लिए, दिल्ली सरकार वैध एडमिट कार्ड दिखाने पर सभी DTC बसों में मुफ्त यात्रा प्रदान करेगी. किसी भी छात्र को ऐसे दिन असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए जो उनके भविष्य के लिए इतना महत्वपूर्ण है. सभी NEET उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं. उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प उन्हें सफलता की ओर ले जाए.
To support candidates appearing for NEET (UG) 2026 on 21 June, the Delhi Government will provide free travel in all DTC buses upon presentation of a valid admit card.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 29, 2026
No student should face inconvenience on a day that holds such importance for their future.
My best wishes to…
दिल्ली से पहले बिहार, पंजाब, और हरियाणा ने भी नीट-यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फ्री मुफ्त बस सेवा का ऐलान किया था. नीट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, नीट में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बिहार की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा. साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें.
दो दिन मिलेगी बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नीट के उम्मीदवारों के लिए 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा की घोषणा की है. छात्र अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री यात्रा कर सकेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी युवा साथियों की सफलता सरकार की प्राथमिकता है और उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से परीक्षा देने के लिए शुभकामनाएं दीं".
गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया था. अब ये परीक्षा 21 जून को होने जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं