नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के परीक्षा शुल्क रिफंड करने की तारीख आगे बढ़ा दी है. यह सुविधा 27 मई को बंद होने वाली थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर सीधा 22 जून, 2026 कर दिया गया है. NEET (UG)-2026 ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, फीस रिफंड अपडेट, उन उम्मीदवारों के लिए ज़रूरी घोषणा, जिन्होंने अभी तक फीस रिफंड के लिए अपनी बैंक डिटेल्स जमा नहीं की हैं. आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) कर दी गई है. लगभग 13 लाख उम्मीदवारों ने अपनी डिटेल्स पहले ही अपडेट कर दी हैं. अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है — तो देर न करें.
📢 NEET (UG)-2026 | Fee Refund Update
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 27, 2026
Important announcement for candidates yet to submit bank details for fee refund!
The last date has been extended to 22nd June 2026 (till 11:50 PM) 🗓️
✅ ~13 lakh candidates have already updated their details
⏳ If you haven't yet — don't… pic.twitter.com/Poy22425YK
बता दें पेपर लीक के कारण पूरे देश में 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. साथ ही NTA ने सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को 100% शुल्क वापस करने की घोषणा की थी. NTA के अनुसार अभी तक लगभग 13 लाख उम्मीदवारों ने रिफंड के लिए आवेदन कर दिया है.
कैसे करें रिफंड के लिए आनवेदन
- रिफंड पाने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट NEET NTA Portal पर जाएं.
- क्रेडेंशियल्स यानी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
- कैंडिडेट डैशबोर्ड "Fee Refund Link / Bank Account Update Module" का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी बैंक की जानकारी भर दें. याद रखें कि जिस बैंक की जानकारी भरी जाएगी, रिफंड के पैसे उसी पर भेजे जाएंगे.
- बैंक की पूरी जानकारी सही से चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें. सबमिशन के बाद किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
बता दें कि 21 जून को पूरे देश में दोबारा से नीट परीक्षा होने जा रही है. इसके लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. साथ ही दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कोई नया पंजीकरण भी नहीं करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं