विज्ञापन

NEET PG 2025-26: क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल घटाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 12 सदस्यीय कमेटी बनाएगी रिपोर्ट

NEET PG 2025-26 काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने बताया कि 12 सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो सभी पक्षों से सुझाव लेकर आठ सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

NEET PG 2025-26: क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल घटाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 12 सदस्यीय कमेटी बनाएगी रिपोर्ट
अदालत का मानना है कि इस मुद्दे का असर बड़ी संख्या में मेडिकल अभ्यर्थियों पर पड़ता है, इसलिए सभी पक्षों की राय लेना जरूरी है.

NEET PG 2025-26 Counselling: NEET PG 2025-26 काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम किए जाने के फैसले को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि मामले पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है.

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को जानकारी दी कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए एक विशेष समिति बनाई गई है. यह समिति पर्सेंटाइल में कटौती से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी और विभिन्न पक्षों के विचारों को भी शामिल करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि समिति केवल सरकारी अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS), मेडिकल संस्थानों और अन्य संबंधित हितधारकों से भी सुझाव मांगेगी. कोर्ट ने समिति को निर्देश दिया है कि वह प्राप्त सुझावों और तथ्यों का विस्तार से अध्ययन करे तथा अपनी रिपोर्ट आठ सप्ताह के भीतर अदालत के समक्ष पेश करे. रिपोर्ट के आधार पर आगे की सुनवाई में मामले पर निर्णय लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: अब बच्चे स्कूल में सीखेंगे ड्रग्स से बचने के तरीके, सिलेबस में होगा शामिल...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com