विज्ञापन

सिर्फ 90 सेकंड का वीडियो और सीधे शिक्षा मंत्रालय से मिलेगा इनाम, हाथ से न जाने दें यह मौका!

National Poetry Festival 2026 : शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नेशनल पोएट्री फेस्टिवल 2026 का ऐलान किया है. जानिए रजिस्ट्रेशन का तरीका, नियम और आखिरी तारीख.

सिर्फ 90 सेकंड का वीडियो और सीधे शिक्षा मंत्रालय से मिलेगा इनाम, हाथ से न जाने दें यह मौका!
AI का इस्तेमाल मना है: इस प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है.

National Poetry Festival 2026 : अगर आपके घर में भी कोई ऐसा बच्चा है जो कविताएं गुनगुनाता है या जिसे लिखने-पढ़ने का शौक है, तो यह खबर आपके लिए ही है. शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने स्कूल के छात्रों के लिए 'नेशनल पोएट्री फेस्टिवल 2026' की शुरुआत की है. इस प्रतियोगिता के जरिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मौका मिल रहा है.

31 जुलाई तक है मौका

इस नेशनल लेवल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने और अपना वीडियो सबमिट करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 तय की गई है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई फीस नहीं देनी है, यह बिल्कुल फ्री है.

क्या हैं नियम?

भारत के किसी भी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं क्लास के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं.

वीडियो की अवधि

कविता पाठ का वीडियो सिर्फ 60 से 90 सेकंड (1 से डेढ़ मिनट) का होना चाहिए.

सावधानी

वीडियो में आपका चेहरा साफ दिखना चाहिए, फ्रेम कमर तक होना चाहिए और बैकग्राउंड सफेद (White) होना चाहिए. आवाज साफ होनी चाहिए और पीछे कोई म्यूजिक नहीं बजना चाहिए.

AI का इस्तेमाल मना है

इस प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है.

जीतने पर क्या मिलेगा?

मंत्रालय के अनुसार, देशभर से चुने गए टॉप 10 विजेताओं को 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' दिया जाएगा. इसके अलावा, जितने भी छात्र सही नियमों के साथ हिस्सा लेंगे, उन सभी को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट मिलेगा.

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ndl.education.gov.in पर जाएं.
  • ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि और उम्र भरें.
  • वेबसाइट पर 'Rashtriya Kavya Utsav' मेन्यू के अंदर 'List of Poems' में जाकर अपनी पसंद की एक कविता चुनें.
  • नियमों के अनुसार अपना 60-90 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करें.
  • इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करें. अपलोड करते समय 'Rashtriya e-Pustakalay' को टैग करें और #RashtriyaKavyaUtsav हैशटैग का इस्तेमाल करें.
  • अब उस सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक को कॉपी कर लें और ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर पेस्ट करें.
  • छात्र और स्कूल की जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स के काम की खबर: दिल्ली के स्कूलों में अब बच्चों की सुरक्षा होगी और भी मजबूत, जानिए क्या है नया प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com