Meghalaya Board Result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) 5 अप्रैल को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (SSLC) के नतीजे घोषित करेगा. बोर्ड ने एग्जाम की डेट घोषित कर दी है. छात्र अपना रिजल्ट MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in पर देख सकते हैं. SSLC रिजल्ट पर उपलब्ध होगा. रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी. मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) 5 अप्रैल को सुबह 11 बजे SSLC कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी करेगा.

पिछले साल मई में जारी हुआ था रिजल्ट
MBOSE स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट mbose.in, megresults.nic.in और ndtv.in पर उपलब्ध होंगे. पिछले साल, मेघालय का रिजल्ट 24 मई को जारी किया गया था. कुल 55.80 प्रतिशत छात्र सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा में सफल हुए थे. तुरा के शेरवुड स्कूल के अनुज छेत्री ने 575 अंकों के साथ टॉप किया था. जबकि शिलांग के सेंट मार्गरेट हायर सेकेंडरी स्कूल की एलीथिया सिमलीह 574 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले साल का पास प्रतिशत
शिलांग के क्रिश्चियन अकादमी के कॉन्जेनियल खारसानोह ने 571 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. 679 स्कूलों के कुल 54,134 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 30,207 छात्र (55.80%) पास हुए. अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल पास प्रतिशत 51.93 प्रतिशत था. इसके अतिरिक्त, कक्षा 12 के लिए हायर सेकेंडरी लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएसएलसी) परीक्षा के कला संकाय के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 79.76 प्रतिशत रहा.
ये भी पढ़ें-AP Inter Result 2025: BIEAP प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के परिणाम जल्द, संभावित तिथि और समय पर लेटेस्ट अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं