विज्ञापन

Maharashtra 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा पास प्रतिशत

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 12वीं (HSC) के रिजल्ट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. रिजल्ट का लिंक 12 बजे से एक्टिव हो गया है. बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Maharashtra 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा पास प्रतिशत
पिछले वर्ष कुल पास प्रतिशत (2025) में  91.88% रहा था.

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज 12वीं (HSC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल पास प्रतिशत 89.78 रहा. बोर्ड की और से जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार  पिछले वर्षों की तरह इस बार भी परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है. इस साल 93.15 प्रतिशत लड़किया पास हुई हैं. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.80 रहा है. यानी, लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से 6.35% ज़्यादा है. आपको बता दें कि इस साल कुल 153 सब्जेक्ट्स में से 26 सब्जेक्ट्स का रिजल्ट 100% रहा है. 

पिछले साल कैसा था रिजल्ट

पिछले साल कुल पास प्रतिशत (2025) में  91.88% रहा था.  लड़कियों के पास प्रतिशत की बात की जाए तो लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. पिछले वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 94.58% रहा था. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत पिछले साल  89.51% के आसपास था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com