Updates On Education And Govt Jobs: सुप्राीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया नियम के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस पर रोक लगा दी. इन याचिकाओं में दलील दी गई थी कि आयोग ने जाति-आधारित भेदभाव की गैर-समावेशी परिभाषा अपनाई है और कुछ श्रेणियों को संस्थागत संरक्षण से बाहर रखा है. वहीं UGC NET दिसंबर 2025 एग्जाम का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर रिजल्ट को जारी किया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है वो ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि UGC NET दिसंबर एग्जाम 2025, 31 दिसंबर, 2025 से शुरू हुए थे जो कि 7 जनवरी, 2026 तक चले थे.
UGC NET एग्जाम एक एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है. इस एग्जाम को पास करने वाले उम्मीदवार कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में एकेडमिक और रिसर्च पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की ओर से ये एग्जाम साल में दो बार आयोजित किया जाता है.
Live Updates:
UP Police SI Recruitment: यूपी पुलिस में दरोगा बनने का सुनहरा मौका, 4543 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें
अगर आप भी खाकी वर्दी पहनने का जज्बा रखते हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा (Sub Inspector) बनना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर के 4,543 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
इस भर्ती में सिविल पुलिस (पुरुष और महिला दोनों) के साथ-साथ स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में प्लाटून कमांडर के पद भी शामिल हैं. भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
BSSC इंटर लेवल भर्ती: बिहार के युवाओं की लगी लॉटरी. अब 25,311 पदों पर होगी बहाली, आवेदन की डेट भी बढ़ी
बिहार BSSC इंटर लेवल भर्ती 2026 में 809 नए पद जोड़े गए हैं. अब कुल वैकेंसी 25,311 हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 16 फरवरी कर दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
BPSC भर्ती: उप निदेशक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन के लिए बचा है मात्र एक सप्ताह
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा गृह विभाग में उप निदेशक (वरीय पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष) के 14 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन की प्रक्रिया जारी है. विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी, 2026 है.
अब जबकि केवल एक सप्ताह शेष है, इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं. आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए जल्द आवेदन करें. फॉर्म भरने से पूर्व विस्तृत दिशा-निर्देशों का अध्ययन अवश्य करें.
OICL Assistant Score Card 2026: ओरिएंटल इंश्योरेंस असिस्टेंट परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने असिस्टेंट Class-III भर्ती 2025 के लिए स्कोर कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर आधिकारिक वेबसाइट से मार्क्स चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा 500 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका लैंग्वेज टेस्ट 8 जनवरी 2026 को हुआ था.
परीक्षा पर चर्चा में छात्रों से कब बातचीत करेंगे पीएम मोदी? CBSE ने दे दिया जवाब
नई दिल्ली: स्टूडेंट्स, क्या आप भी एग्जाम के नाम से घबराते हैं? अब टेंशन छोड़िए! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC 2026) के 9वें एडिशन के साथ वापस आ रहे हैं. यह प्रोग्राम फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में दिल्ली में हो सकता है.
इसमें क्लास 6 से ऊपर के छात्र, उनके माता-पिता और टीचर्स हिस्सा ले सकते हैं. PM मोदी खुद बताएंगे कि बिना तनाव के परीक्षा कैसे दी जाए. आप इसे दूरदर्शन, यूट्यूब और MyGov पर लाइव देख सकते हैं. स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों के लिए इसे देखने के खास इंतजाम करें. तो हो जाइए तैयार, अपनी तैयारी और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए.
IIT एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी, अब Gemini से फ्री में कर सकेंगे JEE की तैयारी, मॉक टेस्ट से मिलेगी काफी मदद
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए गूगल फ्री मॉक टेस्ट लेकर आया है. इस मॉक टेस्ट की मदद से स्टूडेंट्स को JEE पेपर की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगा. यह टूल स्टूडेंट्स को फुल-लेंथ मॉक टेस्ट देने, अपनी परफॉर्मेंस को एसेस करने और किन एरिया में वो कमजोर हैं ये पहचानने में मदद करेगा. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IITs) में दाखिला लेने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये काफी फायदेमंद टूल साबित होने वाला है.
UP Police Constable Bharti 2026: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल, 12वीं पास हाथ से न जाने दें मौका
UP Police Constable recruitment 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov.in पर जाकर तुरंत फॉर्म भर दें.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2026 करेक्शन विंडो 28 से 30 जनवरी तक खोली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था, वे 28 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 तक फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं.
JEE Main 2026 Exam आज से हुए शुरू
JEE Main 2026 Paper 2 का आयोजन आज देशभर में किया जा रहा है. लाखों उम्मीदवार B.Arch (Paper 2A) और B.Planning (Paper 2B) आज दे रहे हैं. यह एग्जाम JEE Main 2026 जनवरी सेशन का आखिरी पेपर है.
UP TET 2026 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी, जानें किस विषय से पूछे जाएंगे कितने सवाल
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न क्या होने वाला है, इससे जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन में विस्तार से परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न के बारे में बताया गया है. जो उम्मीदवार इस बार UP Super TET Assistant Teacher परीक्षा देने वाले हैं, वो एक बार परीक्षा के सिलेबस को अच्छे से समझ लें और एग्जाम की तैयारी इस सिलेबस के आधार पर करें.
CBSE ने जारी किया DRQ एडमिट कार्ड
CBSE ने जारी किया DRQ 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई ने 2,050 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया हो गई है शुरू
CBO पद के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु सीमा 31 दिसंबर, 2025 तक 21 से 30 साल है. सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC विकलांग व्यक्तियों को आयु सीमा में छुट दी जाएगी.
अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के स्कूल 30 जनवरी तक बंद रहेंगे
बारामती में हुए प्लेन क्रैश में डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार की दुखद मौत के चलते सरकार ने स्कूलों और ऑफिसों में छुट्टी की घोषणा की है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया और दिवंगत डिप्टी चीफ मिनिस्टर की याद में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की. राज्य में स्कूल 30 जनवरी तक बंद रहेंगे.
IP यूनिवर्सिटी ने एडमिशन ब्रोशर किया लॉन्च, 24 नए कोर्स पढ़ने का मौका, 2 फरवरी से दाखिले की प्रक्रिया शुरू
शुरू किए गए 24 प्रोग्राम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, लॉ, मेडिसिन, डिज़ाइन और स्पेशल एजुकेशन जैसे सब्जेक्ट से जुड़े हुए हैं. GGSIPU ने अपने इकोसिस्टम में 9 नए जुड़े कॉलेज भी जोड़े हैं और गुयाना में एक ऑफशोर कैंपस की घोषणा की है.