विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2025

JNU Phd Admission 2025: जेएनयू ने पीएचडी एडमिशन के लिए एक बार फिर से बढ़ाई आवेदन की डेट, हाथ से न जानें दें मौका

JNU Phd Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने PhD कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट फिर से बढ़ा दी है.

JNU Phd Admission 2025: जेएनयू ने पीएचडी एडमिशन के लिए एक बार फिर से बढ़ाई आवेदन की डेट, हाथ से न जानें दें मौका
नई दिल्ली:

JNU Phd Admission 2025 Application: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट फिर से बढ़ा दी है. लेटेस्ट नोटिफिकेशन के, उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in के माध्यम से 2025 तक JNU पीएचडी प्रवेश के लिए 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

एडमिशन के लिए चाहिए ये योग्यता

 पीएचडी एडमिशन के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) या वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास की है और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त की है. इंजीनियरिंग स्कूल में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर के आधार पर होगा. मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए, GATE स्कोर को 70 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा में प्रदर्शन को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: यूपी में टीचरों के लिए 7666 पदों पर बंपर वैकेंसी, कुछ विषयों में BEd के बिना भी कर सकते हैं अप्लाई

इससे पहले भी बढ़ाई जा चुकी हैं एडमिशन की तारीख

 शुरुआत में, JNU पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 14 जुलाई कर दिया गया था. पूर्व-नामांकन पोर्टल के माध्यम से एडमिशन प्रस्ताव स्वीकार करने वाले भारतीय छात्रों को पीएचडी कार्यक्रमों के लिए 325 रुपये का भुगतान करना होगा. स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में पीएचडी प्रवेश के लिए, ऑनलाइन भुगतान 20,545 रुपये निर्धारित किया गया है. 

ये भी पढ़ें-भारी बारिश के कारण झारखंड इस्ट सिंहभूम के सभी स्कूल बंद, इन इलाकों में अलर्ट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU PhD Admission 2025, JNU Phd Admission News, JNU PhD Admissions, JNU PhD Admissions 2025 Schedule, JNU PhD Admission Entrance Examination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com