विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2025

Jharkhand 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द, इस लिंक से कर लें सेव

Jharkhand 10th 12th Result 2025: यूपी, बिहार ने 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद अब झारखंड बोर्ड के स्टूडेंट्स परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं.

Jharkhand 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द, इस लिंक से कर लें सेव
नई दिल्ली:

Jharkhand 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. स्टूडेंट्स का इंतजार इस मई में खत्म हो सकता है. यूपी, बिहार ने 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद अब झारखंड बोर्ड के स्टूडेंट्स परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं.हालांकि जैक बोर्ड ने ऑफिशियली अभी कोई डेट घोषित नहीं की है. लेकिन जल्द ही तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी. रिपोर्ट्स की माने तो मई के शुरुआत में परिणाम घोषित होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा ndtv.in पर भी परिणाम देख सकते हैं.

इस बार लीक हो हुआ था पेपर

इस बार झारखंड बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण दोबारा परीक्षाएं दी करानी पड़ी. हिंदी और साइंस के पेपर लीक होने के कारण हिंदी और साइंस के पेपर 7 और 8 मार्च को दोबारा हुई थी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखे.

Jharkhand 10th 12th Result 2025: इन स्टेप्स से कर सकते हैं जैक बोर्ड रिजल्ट चेक

  • स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट  jacresults.com पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे जैक बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपना मार्क्स देख सकते हैं.
     

ये भी पढ़ें-MP Board 10th 12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, कभी भी आ सकता है रिजल्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JAC Board Result, JAC Board Result 2025, JAC Board Exam, Jac Board Exam Date 2025, Jac Board Result News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com