PwBD (दिव्यांग): सामान्य दिव्यांग श्रेणी में न्यूनतम स्कोर 0.0023186 तक गया है.
JEE Main Session 2 Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साल की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2026 के दूसरे सत्र के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार नतीजों में चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने बाजी मारी है. आरुष उन चुनिंदा छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने 100 परसेंटाइल हासिल कर इतिहास रचा है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है.
JEE Advanced के लिए क्या रही कट-ऑफ?
परीक्षा परिणाम के साथ ही JEE Advanced 2026 के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ भी जारी कर दी गई है-
- अनारक्षित (UR-ALL): सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 93.4123549 रही. इस कैटेगरी से कुल 96,873 छात्र क्वालीफाई हुए हैं.
- OBC-NCL: ओबीसी वर्ग के लिए स्कोर 93.4105172 से 80.9232583 के बीच रहा, जिसमें 67,597 छात्र सफल हुए.
- SC कैटेगरी: अनुसूचित जाति के लिए न्यूनतम स्कोर 63.9172792 रहा. यहां 37,522 छात्रों ने जगह बनाई.
- ST कैटेगरी: अनुसूचित जनजाति के लिए कट-ऑफ 52.0174712 रही, जिसमें 18,790 छात्र शामिल हैं.
- EWS: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कट-ऑफ 82.4164528 रही.
- PwBD (दिव्यांग): सामान्य दिव्यांग श्रेणी में न्यूनतम स्कोर 0.0023186 तक गया है.
- UR-PwBD (दिव्यांग) - 93.3244144 से 0.0023186, कुल सफल उम्मीदवार- 4,391
JEE Main 2026 Session 2 टॉपर्स
- आरुष सिंघल चंडीगढ़ से
- जोन्नाला रोशन मनिदीप रेड्डी, नरेंद्रबाबू गरी महित, थुंगा दुर्गा सुप्रभाथ, पसला मोहित और बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी आंध्र प्रदेश से
- श्रेयस मिश्रा, आदित्य गुप्ता और अथर्व पंजाबी दिल्ली (NCT) से
- मन्था शिव कामेश, दोरनाला भवितेश रेड्डी, साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला, विवान शरद महिस्वरी और ऋषि प्रेमनाथ तेलंगाना से
- सिद्धार्थ श्रीकांत आठले और माधव विरडिया महाराष्ट्र से
- कबीर छिल्लर, चिरांजीब कर, अर्णव गौतम और यशवर्धन राजस्थान से
- अर्णव गांधी और अनय जैन हरियाणा से
- शुभम कुमार बिहार से
- थम्मीना गिरीश तमिलनाडु से
- भावेश पात्रा ओडिशा से
- पुरोहित निमय गुजरात से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं