Rath Yatra School Holiday 2026: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देश के प्रमुख धार्मिक उत्सवों में से एक है. इस अवसर पर कई राज्यों में भव्य आयोजन किए जाते हैं. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल है कि क्या रथ यात्रा के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी?
कब है जगन्नाथ रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को निकाली जाएगी. इस अवसर पर कई राज्यों में धार्मिक आयोजन और शोभायात्राएं होती हैं.
रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक यात्रा का प्रतीक है. इस दौरान तीनों विग्रहों को भव्य रथों पर विराजमान कर मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है. पुरी की रथ यात्रा में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं और इसे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है.
किन राज्यों में रह सकती है छुट्टी
दरअसल रथ यात्रा के अवसर पर देशभर में एक समान स्कूल अवकाश नहीं होता. छुट्टी का फैसला संबंधित राज्य सरकार, जिला प्रशासन या स्कूल प्रबंधन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार करता है. रथ यात्रा का सबसे बड़ा आयोजन ओडिशा के पुरी में होता है. इसके अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर और कुछ अन्य क्षेत्रों में भी यह पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इन राज्यों में छुट्टी की घोषणा की जाती है.
छुट्टी की जानकारी कहां देखें
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, तो इन स्रोतों पर नजर रखें-
- संबंधित राज्य सरकार या शिक्षा विभाग की अधिसूचना
- जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना
- स्कूल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या व्हाट्सऐप/एसएमएस नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं