विज्ञापन

IQ Test: क्या आपका दिमाग जीनियस की तरह सोचता है? इन सवालों का जवाब देकर करें टेस्ट

लॉजिकल रीजनिंग के सवाल किसी भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम में जरूर पूछे जाते हैं. ये सवाल देखने में तो सरल लगते हैं, लेकिन इनको हल करना इतना आसान नहीं होता है. समस्या सुलझाने की क्षमता इन सवालों के जरिए परखी जाती है.

IQ Test: क्या आपका दिमाग जीनियस की तरह सोचता है? इन सवालों का जवाब देकर करें टेस्ट
कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को लॉजिकल रीजनिंग जरूर आनी चाहिए.

लॉजिकल रीजनिंग के सवाल हल करना इतना आसान नही हैं. ये सवाल पढ़ने में तो सरल लगते हैं, लेकिन जब इन्हें हल किया जाता है, तो ये सिर घूमा देते हैं. समस्या सुलझाने की क्षमता हर किसी में नहीं होती है. अगर आप भी अपनी लॉजिकल सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता को चेक करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए सवालों के जवाब देकर दिखाएं. लॉजिकल रीजनिंग के सवाल कॉम्पिटेटिव एग्जाम में उम्मीदवारों के पसीने छूटा देते हैं. इन सवालों को समझदारी से ही हल किया जा सकता है, तो आइए इस IQ टेस्ट में हिस्सा लें और नीचे दिए गए सवाल को जल्द से जल्द हल करके दिखाएं.

1.अगर कल से पहले वाला दिन सोमवार था, तो आज कौन-सा दिन है?

A. सोमवार
B. मंगलवार
C. बुधवार
D. गुरुवार

आंसर: C. बुधवार

2.अगर आज बुधवार है, तो 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

A. गुरुवार
B. शुक्रवार
C. शनिवार
D. रविवार

आंसर: B. शुक्रवार कैसे- (100 ÷ 7 = 14 सप्ताह और 2 दिन बाकी)

3. इस श्रृंखला को पूरा करके दिखाएं- 2, 6, 12, 20, 30, ?

A. 40
B. 42
C. 44
D. 46

आंसर: B. 42

4. A, B का भाई है. C, A की मां है. D, C का पिता है. E, D का बेटा है. E, B का कौन है?

A. चाचा
B. मामा
C. दादा
D. भाई

आंसर: A. चाचा

5. सीमा, गीता की मां है और गीता, रोहन की बहन है. रोहन का सीमा से क्या रिश्ता है?

A. बेटा
B. भाई
C. पति
D. भतीजा

आंसर: A. बेटा

ये भी पढ़ें- Students के लिए गोल्डेन चांस! Lal Qila में परेड देखने का सपना होगा अब पूरा, साथ ही मिलेंगे 15 हजार रुपए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IQ Test, IQ Test For Kids, IQ Testing For Kids, IQ Test Questions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com