लॉजिकल रीजनिंग के सवाल हल करना इतना आसान नही हैं. ये सवाल पढ़ने में तो सरल लगते हैं, लेकिन जब इन्हें हल किया जाता है, तो ये सिर घूमा देते हैं. समस्या सुलझाने की क्षमता हर किसी में नहीं होती है. अगर आप भी अपनी लॉजिकल सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता को चेक करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए सवालों के जवाब देकर दिखाएं. लॉजिकल रीजनिंग के सवाल कॉम्पिटेटिव एग्जाम में उम्मीदवारों के पसीने छूटा देते हैं. इन सवालों को समझदारी से ही हल किया जा सकता है, तो आइए इस IQ टेस्ट में हिस्सा लें और नीचे दिए गए सवाल को जल्द से जल्द हल करके दिखाएं.
1.अगर कल से पहले वाला दिन सोमवार था, तो आज कौन-सा दिन है?
A. सोमवार
B. मंगलवार
C. बुधवार
D. गुरुवार
आंसर: C. बुधवार
2.अगर आज बुधवार है, तो 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
A. गुरुवार
B. शुक्रवार
C. शनिवार
D. रविवार
आंसर: B. शुक्रवार कैसे- (100 ÷ 7 = 14 सप्ताह और 2 दिन बाकी)
3. इस श्रृंखला को पूरा करके दिखाएं- 2, 6, 12, 20, 30, ?
A. 40
B. 42
C. 44
D. 46
आंसर: B. 42
4. A, B का भाई है. C, A की मां है. D, C का पिता है. E, D का बेटा है. E, B का कौन है?
A. चाचा
B. मामा
C. दादा
D. भाई
आंसर: A. चाचा
5. सीमा, गीता की मां है और गीता, रोहन की बहन है. रोहन का सीमा से क्या रिश्ता है?
A. बेटा
B. भाई
C. पति
D. भतीजा
आंसर: A. बेटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं