विज्ञापन

किस देश में इंसानों से ज्‍यादा गाय हैं, इन्‍हीं से चलता है पूरा देश

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है जहां इंसानों से ज्यादा गाय हैं? सुनकर शायद आपको हैरान हो, पर ये सच है. जानें इस देश के बारे में. 

किस देश में इंसानों से ज्‍यादा गाय हैं, इन्‍हीं से चलता है पूरा देश

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो अपनी खास चीजों के लिए जाने जाते हैं. कहीं तकनीक मशहूर है तो कहीं प्राकृतिक सुंदरता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है जहां इंसानों से ज्यादा गाय हैं? सुनकर शायद आपको हैरान हो, पर ये सच है. जानें इस देश के बारे में. 

इस देश में इंसानों से ज्‍यादा हैं गाय 

इस देश का नाम है उरुग्वे. उरुग्वे दुनिया का अकेला ऐसा देश है, जहां गायों की संख्या इंसानों से ज्यादा है. इस देश की जनसंख्‍या करीब 34 लाख बताई जाती है जबकि यहां तकरीबन 1 करोड़ से ज्यादा गाय हैं.

ऐसा देश, जहां नहीं है एक भी यूनिवर्सिटी, 12वीं के बाद क्‍या करते हैं छात्र

गाय पर टिकी अर्थव्‍यवस्‍था 

उरुग्वे को बड़े स्‍तर पर पशुपालन, डेयरी इंडस्‍ट्री और बीफ निर्यात के लिए जाना जाता है. यही कारण है कि यहां बड़े-बड़े फार्म बनाए गए हैं, जहां लाखों गाय पाली जाती हैं. 

भारत में भी गाय की बड़ी आबादी है, लेकिन यहां गाय को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व दिया जाता है. वहीं, उरुग्‍वे में गाय का मुख्य उपयोग डेयरी और मीट उद्योग के लिए होता है. यहां लाखों लोगों को पशुपालन से रोजगार मिलता है. डेयरी फार्म, मीट प्रोसेसिंग और निर्यात उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं. 

Snake village of India: ऐसा गांव, जहां कोबरा आराम से घूमते हैं

इलेक्ट्रॉनिक पहचान टैग

उरुग्वे में हर गाय को इलेक्ट्रॉनिक पहचान टैग दिया जाता है. यह टैग बहुत खास होता है. इस टैग के माध्‍यम से गाय की उम्र, सेहत, वैक्सीनेशन, मूवमेंट आदि के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है. 

जामुन को इंग्लिश में क्‍या कहते हैं, जवाब जानकर हिल जाएगा दिमाग

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow Facts, Country There Are More Cows Than Humans, Do You Know Facts, Do You Know Facts In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com