विज्ञापन

IIT और IIIT में क्या अंतर होता है? जानें किसमें कब मिलता है एडमिशन

IIT और IIIT दोनों देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट हैं, लेकिन इनके फोकस, एडमिशन प्रोसेस और प्लेसमेंट में काफी अंतर है. अगर आप भी इन दोनों कॉलेज में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं, तो जानिए दोनों में क्या फर्क है.

IIT और IIIT में क्या अंतर होता है? जानें किसमें कब मिलता है एडमिशन
आईआईटी और आईआईआईटी में अंतर

IIT vs IIIT Difference: हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग की तैयारी करते हैं. IIT, NIT और IIIT के टॉप कॉलेज से बीटेक करने का सपना देखते हैं. लेकिन ज्यादातर कंफ्यूज होते हैं, कि इनमें से कौन सा कॉलेज चुनें. IIT या IIIT को लेकर छात्रों में ज्यादा कंफ्यूजन देखने को मिलता है. आईआईटी (Indian Institutes of Technology) और ट्रिपल आईटी (Indian Institutes of Information Technology) दोनों ही देश के टॉप इंस्टीट्यूट हैं, लेकिन इनका फोकस और एडमिशन प्रोसेस अलग है. आइए जानते हैं दोनों में खास अंतर..

IIT क्या है और इसमें एडमिशन कैसे मिलता है

IITs देश के सबसे टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट माने जाते हैं. पहला IIT, आईआईटी खड़गपुर साल 1951 में शुरू हुआ था. आज देशभर में 23 IIT हैं. यहां मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, एयरोस्पेस जैसी कई ब्रांच मिलती हैं. इनमें पढ़ाई के साथ रिसर्च पर भी काफी जोर दिया जाता है. IIT में एडमिशन पाना आसान नहीं है. पहले आपको जेईई मेन (JEE Main) पास करना होता है. उसके बाद टॉप 1.5 लाख स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) एग्जाम में शामिल होते हैं, जिसे क्लीयर करने वालों को आईआईटी में पढ़ने का मौका मिलता है. फाइनल सेलेक्शन JoSAA काउंसलिंग के जरिए होता है.

III क्या है और एडमिशन कैसे मिलता है

IIIT का मुख्य फोकस कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, AI और डेटा साइंस जैसे सब्जेक्ट्स पर होता है. कुछ ट्रिपल आईटी केंद्र सरकार की ओर से चलाए जाते हैं. कुछ राज्य सरकारें और कुछ PPP मॉडल पर भी चलते हैं. ज्यादातर IIIT में एडमिशन जेईई मेन के स्कोर से होता है. कुछ मामलों को छोड़कर इनमें एडमिशन के लिए JEE एडवांस्ड की जरूरत नहीं होती है.

IIT और IIIT में सबसे बड़ा अंतर क्या है

1. आईआईटी में ब्रांच की वैरायटी ज्यादा है और रिसर्च के मौके बड़े लेवल पर मिलते हैं. यहां से पढ़कर कई स्टूडेंट्स विदेश में आगे की पढ़ाई और जॉब भी भी करते हैं. वहीं, ट्रिपल आईटी में कोर्स कम हैं, लेकिन कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी पर मजबूत पकड़ बनती है. यहां पढ़ाई ज्यादा प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री से जुड़ी होती है.

2. अगर आप कोर इंजीनियरिंग जैसे मैकेनिकल, सिविल में जाना चाहते हैं, तो IIT बेस्ट हो सकता है और अगर आपका सपना सॉफ्टवेयर, कोडिंग, AI या डेटा साइंस में करियर बनाना है, तो टॉप IIIT भी शानदार ऑप्शन हो सकता है.

3. IIT में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां आती हैं. कई बार पैकेज 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा तक चला जाता है. जबकि IIIT खासकर टॉप कॉलेज टेक कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट देते हैं. एवरेज पैकेज 10 से 20 लाख रुपये सालाना तक पहुंच सकता है. कंप्यूटर साइंस जैसे स्ट्रीम्स की ज्यादा डिमांड होती है.

IIT दिल्ली में कैसे मिलता है एडमिशन, जानें कितनी जाती है JEE की कटऑफ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com