Top Low-Fee IIMs in India 2026 : भारत में मैनेजमेंट की पढ़ाई करने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) हमेशा पहली पसंद रहे हैं. एमबीए, पीजीडीएम और एग्जीक्यूटिव एमबीए जैसे कोर्सेज के लिए इन संस्थानों की मांग लगातार बनी रहती है. इसका कारण है बेहतर शिक्षा, केस-स्टडी बेस्ड पढ़ाई, इंडस्ट्री एक्सपोजर और शानदार प्लेसमेंट अवसर. लेकिन महंगी फीस कभी-कभार कई छात्रों के लिए अड़चन पैदा करती है. हालांकि, देश में कुछ IIMs ऐसे भी हैं, जहां फीस कम है और पढ़ाई भी बेहतर है. आज के इस आर्टिकल में हम उन्हीं के बारे में सस्ते और अच्छे आईआईएम के बारे में बात करेंगे...
2026 में कम फीस वाले IIMs कौन से हैं? Which are the low-fee IIMs in 2026?
भारत में कुल 22 IIMs हैं, लेकिन कुछ “बेबी IIMs” ऐसे हैं जो कम फीस में MBA का अवसर देते हैं. इनमें शामिल हैं -
IIM अमृतसरइंडियन इंस्टट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अमृतसर की स्थापना 2015 में हुई थी. यहां एमबीए, एमबीए एचआर, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स, ईएमबीए और पीएचडी जैसे कई प्रोग्राम उपलब्ध हैं. इस संस्थान की एमबीए फीस लगभग 21 लाख रुपए है. NIRF 2025 रैंकिंग में इसे 64वां स्थान मिला है. इस संस्थान का एवरेज पैकेज लगभग 19.11 LPA और अधिकतम 25.86 LPA है.
IIM बोधगयाइंडियन इंस्टट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया भी 2015 में स्थापित हुआ एक प्रमुख “बेबी IIM” है. यहां एमबीए के अलावा डिजिटल बिजनेस, AI, हेल्थकेयर मैनेजमेंट और एग्जीक्यूटिव MBA जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. इसकी एमबीए फीस लगभग 17.96 लाख रुपए बताई जाती है. यह संस्थान तेजी से अपनी पहचान बना रहा है और अच्छे प्लेसमेंट ऑफर कर रहा है. NIRF 2025 रैंकिंग में इसे 31वां स्थान मिला है. इस संस्थान का एवरेज पैकेज लगभग 13 LPA और अधिकतम 22 LPA है.
IIM सिरमौर
इंडियन इंस्टट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सिरमौर की स्थापना भी 2015 में हुई थी. यहां एमबीए के साथ-साथ टूरिज्म मैनेजमेंट और एग्जीक्यूटिव एमबीए जैसे प्रोग्राम उपलब्ध हैं. इसकी एमबीए फीस लगभग 20 लाख रुपए है. यह संस्थान भी बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. NIRF 2025 रैंकिंग में इसे 51वां स्थान मिला है. इस संस्थान का एवरेज पैकेज लगभग 13.30 LPA और अधिकतम 32.65 LPA है.
यह भी पढ़ें- CBSE करा रहा है AI और Python के 19 फ्री ऑनलाइन कोर्स, बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे एप्लाई करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं