विज्ञापन

IGNOU ने बढ़ाई जनवरी 2026 सेशन के एडमिशन, री-रजिस्ट्रेशन की तारीख, तुरंत कर दें आवेदन

IGNOU में हर नए सेमेस्टर के लिए री-रजिस्ट्रेशन करना होता है. री-रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन ही हो सकता है. जनवरी 2026 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है. वहीं री-रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर छात्र अपने Regional Centre से संपर्क कर सकते हैं.

IGNOU ने बढ़ाई जनवरी 2026 सेशन के एडमिशन, री-रजिस्ट्रेशन की तारीख, तुरंत कर दें आवेदन
IGNOU ने ऑनलाइन प्रोग्राम को लेकर जरूरी एडवाइजरी भी जारी की है.

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी, 2026 के एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की और से जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब 15 फरवरी, 2026 तक  जनवरी 2026 एकेडमिक सेशन के लिए अप्लाई या री-रजिस्टर किया जा सकता है. अगर आपने अभी तक एप्लीकेशन जमा नहीं करवाई है तो तुरंत फॉर्म भर दें. कैंडिडेट IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट iop.ignouonline.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इसके अलावा IGNOU ने ऑनलाइन प्रोग्राम को लेकर जरूरी एडवाइजरी भी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार ऑनलाइन प्रोग्राम में एनरोल स्टूडेंट्स को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से पढ़ाई करनी होगी. स्टूडेंट्स को ऑनलाइन लर्निंग सिस्टम और टूल्स इस्तेमाल करना आना चाहिए. IGNOU ने साफ किया है कि ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए फिज़िकल स्टडी मटीरियल नहीं दिया जाएगा. सभी कोर्स कंटेंट और लर्निंग रिसोर्स सिर्फ डिजिटल फ़ॉर्मेट में मिलेंगे. जो स्टूडेंट्स प्रिंटेड स्टडी मटीरियल और डायरेक्ट एकेडमिक सपोर्ट पसंद करते हैं, उन्हें ODL (Open and Distance Learning) प्रोग्राम चुनना चाहिए. ODL प्रोग्राम के लिए पूरी डिटेल्स और एडमिशन गाइडलाइन ऑफ़िशियल पोर्टल: ignouadmission.samarth.edu.in पर उपलब्ध हैं.

कैसे करें अप्लाई

  1. IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
  2. रजिस्टर ऑनलाइन पर क्लिक करें
  3. यहां पर फ्रेश एडमिशन लिखा होगा उसपर क्लिक करें.
  4. न्यू रजिस्ट्रेशन चुनें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई डिटेल्स भर दें.
  5. अब यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर, फॉर्म सबमिट करें.
  6. ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे गए क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
  7. एप्लीकेशन डिटेल्स भरें और जो प्रोग्राम करना है उसे चुनें.

IGNOU में हर नए सेमेस्टर के लिए री-रजिस्ट्रेशन करना होता है. री-रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन ही हो सकता है. जनवरी 2026 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है. वहीं री-रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर छात्र अपने Regional Centre से संपर्क करें. अकाउंट रिकवरी, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट जैसी समस्याओं आने पर भी Regional Centre से संपर्क किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com