विज्ञापन

बहुत मेहनत करते हैं पर याद किया हुआ सब भूल जाते हैं, क्‍या करें

बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जो शिकायत करते हैं कि वे पढ़ाई में बहुत मेहनत करते हैं पर याद किया हुआ या पढ़ा हुआ सब भूल जाते हैं. परीक्षा देने के समय पर कुछ याद ही नहीं आता.

बहुत मेहनत करते हैं पर याद किया हुआ सब भूल जाते हैं, क्‍या करें

बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जो शिकायत करते हैं कि वे पढ़ाई में बहुत मेहनत करते हैं पर याद किया हुआ या पढ़ा हुआ सब भूल जाते हैं. परीक्षा देने के समय पर कुछ याद ही नहीं आता. पढ़ा हुआ भूल जाना, कई कारकों की वजह से हो सकता है. सफलता पाने के लिए केवल मेहनत करना काफी नहीं, बल्कि पढ़ने का सही तरीका होना भी जरूरी है. अगर आप भी मेहनत के बावजूद चीजें याद नहीं रख पा रहे हैं, तो कुछ आसान बदलाव आपकी याददाश्त को बेहतर बना सकते हैं. 

क्यों पढ़ा हुआ सब भूल जाते हैं 

रटने की आदत- कई लोग समझने की बजाय सिर्फ रटकर याद करने की कोशिश करते हैं. ऐसी जानकारी जल्दी भूल जाती है. जब हम किसी चीज को समझकर पढ़ते हैं, तो दिमाग उसे लंबे समय तक याद रखता है. 

तनाव-  जो बच्‍चे तनाव में पढ़ते हैं, उनके साथ ऐसा हो सकता है क्‍योंकि तनाव में दिमाग सही तरीके से जानकारी को स्टोर नहीं कर पाता. 

मोबाइल और सोशल मीडिया- लगातार फोन इस्तेमाल करने से ध्यान भटकता है. इससे दिमाग की एकाग्रता कम होती है और याद रखने की क्षमता प्रभावित होती है. 

Do you know: दुनिया की पुरानी 7 भाषाएं, जो आज भी बोली जा रही हैं

भूलने की समस्‍या हो तो क्‍या करें 

समझकर पढ़ें- किसी भी विषय को कहानी या उदाहरण से जोड़कर समझने की कोशिश करें. इससे जानकारी लंबे समय तक याद रहती है. 

छोटे-छोटे हिस्सों में पढ़ाई करें- एक साथ घंटों पढ़ने की बजाय 25-30 मिनट के छोटे सत्र बनाएं. बीच-बीच में छोटा ब्रेक लें. 

बार-बार रिवीजन करें- एक बार पढ़ने के बाद रिवीजन बेहद जरूरी है. नियमित रिवीजन दिमाग में जानकारी को मजबूत बनाती है. 

लिखकर याद करें- जो पढ़ें उसे लिखने की कोशिश करें. लिखने से दिमाग ज्यादा सक्रिय होता है और चीजें जल्दी याद रहती हैं. 

मोबाइल से दूरी- पढ़ाई के समय फोन को दूर रखें. लगातार नोटिफिकेशन ध्यान भटका सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Study Tips, Study Tips For Children, Study Tips For Exams, Study Tips For Kids, Study Tips In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com