ICAI CA January 2025 Foundation Exam Date Revised: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने मंगलवार को जनवरी में होने वाली सीए फाउंडेशन परीक्षा (CA Foundation Exam 2025) को स्थगित कर दिया है. अब 14 जनवरी को होने वाली 16 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. आईसीएआई ने कहा कि 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति/बिहू/पोंगल का त्योहार मनाया जाता है. इसलिए सीए फाउंडेशन जनवरी परीक्षा की तारीख को रीशेड्यूल किया गया है. इसलिए जनवरी की 14 तारीख को होने वाली परीक्षा को अब 16 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा. जो उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन कोर्स परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी परीक्षा 2025 की नई तारीख को चेक कर सकते हैं.
सीए फाउंडेशन परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी. सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को होगी. यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. सीए फाउंडेशन पेपर I और पेपर II की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, वहीं पेपर 3 और 4 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. सीए फाउंडेशन कोर्स पेपर 3 और 4 के लिए उम्मीदवारों को एडवांस रीडिंग टाइम नहीं मिलेगी जबकि सभी अन्य प्रश्नपत्रों/परीक्षाओं में उम्मीदवारों को 15 मिनट का यानी दोपहर 1.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक एडवांस रीडिंग टाइम दिया जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आईसीएआई ने केवल सीए फाउंडेशन परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा अपने तय तारीखों पर ही होंगी. सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 जनवरी से 21 जनवरी तक होगी. सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I की परीक्षा 11, 13, 15 जनवरी को जबकि ग्रुप II की परीक्षा 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी. इंटरमीडिएट कोर्स के सभी पेपरों की परीक्षा हर दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं