ICAI CA Final November 2024 Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल नंबर परीक्षा 2024 स्थगित कर दी है. दिवाली के त्योहार के चलते आईसीएआई ने 1 नवंबर को होने वाली सीए फाइनल परीक्षा को स्थगित कर नया शेड्यूल जारी किया है. स्टूडेंट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से आईसीएआई सीए फाइनल नंवबर 2024 रीवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं. रीवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3 नवंबर से वहीं ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होंगी. पहले यह परीक्षा 1 नवंबर से 11 नवंबर 2024 तक होने वाली थी. हालांकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाएं अपने तय तारीख पर ही होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आईसीएआई ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए कहा, "आम जानकारी के लिए यह घोषणा की जाती है कि पूरे भारत में दिवाली (दीपावली) के त्यौहार को देखते हुए, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा, नवंबर 2024 को पुनर्निर्धारित किया गया है और उक्त परीक्षा अब नीचे दिए गए विवरण के अनुसार आयोजित की जाएगी."
अब 3 नवंबर से होगी परीक्षा
आईसीएआई सीए फाइनल रीवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल के अनुसार ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 7 नवंबर 2024 को होंगी. वहीं ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 और 13 नवंबर 2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी.
इसकी डेट नहीं बदलेगी
इंटरनेशनल टैक्सेशन-असिस्मेंट टेस्ट (INTT-AT) और इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल एग्जामिनेशन में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं का कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा.
विकसित भारत फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू, 2 लाख तक का मिलेगा स्टाइपेंड, यहां चेक करें डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं