विज्ञापन

क्‍लास में अच्‍छे Notes बनाने के तरीके, फाइनल एग्‍जाम तक आएंगे काम

Tips to prepare good notes: क्लास में जब टीचर किसी टॉपिक को विस्‍तार से समझाता है तो उस समय अच्‍छे नोट्स बनाने से उस टॉपिक की पढ़ाई आसान हो जाती है.

क्‍लास में अच्‍छे Notes बनाने के तरीके, फाइनल एग्‍जाम तक आएंगे काम

Tips to prepare good notes: क्लास में जब टीचर किसी टॉपिक को विस्‍तार से समझाता है तो उस समय अच्‍छे नोट्स बनाने से उस टॉपिक की पढ़ाई आसान हो जाती है. टॉपिक को जब बाद में पढ़ा जाता है, तो वही नोट्स काम आते हैं. यही नहीं, फाइनल एग्‍जाम तक में केवल नोट्स देख लेने भर से रिवीजन हो जाती है. पर नोट्स अच्‍छे हों तभी काम के होते हैं. 

कैसे होते हैं अच्‍छे नोट्स 

अच्छे नोट्स बनाना सिर्फ लिखने का काम नहीं होता है, बल्कि समझकर लिखने का काम है. अच्छे नोट्स उन्‍हें माना जाता है, जो ज्‍यादा लंबे ना हों, साफ लिखे गए हों और समझने में आसान हों. 

क्‍लास में अच्‍छे Notes बनाने के तरीके

शॉर्ट में लिखें और सिंपल तरीके से लिखें- नोट्स का ये मतलब नहीं है कि टीचर ने जो कुछ कहा है, वो सब आप नोट्स में उतार लें. सिर्फ मुख्य प्‍वाइंट और जरूरी जानकारी लिखें. इन्‍हें अपने शब्दों में लिखें, ताकि समझना आसान हो. 

छोड़िए पुराने तरीके, पढ़ाई के लिए यूज करें 'SQ3R' मैथड, नंबर 100 में से 100

हेडिंग का उपयोग करें

टॉपिक को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर लिखें और हेडिंग का उपयोग करें. इससे नोट्स साफ और समझने में आसान हो जाते हैं. 

Symbols का यूज करें 

नोट्स में डिटेल में लिखने की जरूरत नहीं होती. Symbols का यूज करें. जैसे बराबर ना लिख कर = साइन का यूज करें. इसी तरह important ना लिख कर imp लिख लें. 

Diagram बनाएं

अगर Science के नोट्स बना रहे हैं तो डायग्राम जरूर बनाएं. जितनी बार आप नोट्स खोलकर डायग्राम देखेंगे आकपो उतना ज्यादा जल्दी याद हो जाएगा. 

important points नोट करें 
अक्‍सर पढ़ाते हुए टीचर कुछ बातों को कई बार दोहराते हैं या important कहते हैं, उन्हें जरूर लिखें. 

पढ़ाई के समय किसी टॉपिक या फॉमूर्ला को याद करने के तरीके, छोड़ देंगे रट्टा मारना

Highlight या अंडरलाइन करें 

नोट्स में जो प्‍वाइंट आपको बहुत जरूरी लग रहे हों, उन शब्दों को या वाक्‍यों को, लाइंस को कलर पेन या मार्कर से हाइलाइट या अंडरलाइन कर लें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Good Notes, Tips To Prepare Good Notes, Good Notes For Study, Notes For Study, How To Prepare Notes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com