विज्ञापन

छोड़िए पुराने तरीके, पढ़ाई के लिए यूज करें 'SQ3R' मैथड, नंबर 100 में से 100

SQ3R Method: डिजिटल जमाने पर पढ़ाई करने के तरीके भी बदल रहे हैं. ये तरीके ऐसे हैं जो पढ़ाई को स्मार्ट बना रहे हैं और यही वजह है कि छात्र इन्‍हें अपना भी रहे हैं.

छोड़िए पुराने तरीके, पढ़ाई के लिए यूज करें 'SQ3R' मैथड, नंबर 100 में से 100

SQ3R Method: डिजिटल जमाने पर पढ़ाई करने के तरीके भी बदल रहे हैं. ये तरीके ऐसे हैं जो पढ़ाई को स्मार्ट बना रहे हैं और यही वजह है कि छात्र इन्‍हें अपना भी रहे हैं. ऐसा ही एक मैथड है ‘SQ3R' मेथड. इस मैथड से ना सिर्फ विषय की समझ बढ़ती है, बल्कि ये लंबे समय तक याद रखने में भी मदद करता है. जानें क्‍या है ‘SQ3R' मैथड और कैसे इसे आप भी अपना सकते हैं. 

क्‍या है SQ3R मैथड

SQ3R मैथड का मतलब है 5 स्टेप्स का सिस्टम. ये पांच स्‍टेपस हैं- Survey, Question, Read, Recite, Review

Step-1:  Survey 
जिस चैप्टर को पढ़ना है उसे देखें. याद करें कि उससे संबंधित आपने पहले की कक्षाओं में पढ़ा है या नहीं. चैप्‍टर की हेडिंग व ग्राफ पर नजर डालें. चित्रों और हाइलाइटेड शब्द देखें. 

बच्‍चे की इंग्लिश हैंडराइटिंग सुधारने के तरीके

Step-2: Question 
चैप्‍टर देखने के बाद खुद से पूछें कि क्‍या आपको इसके बारे में कुछ भी पता है. जब आप खुद से सवाल पूछते हैं, तो दिमाग एक्टिव हो जाता है और सीखना आसान हो जाता है.

Step-3: Read 
चैप्टर को ध्यान से पढ़ें. एक बार समझ ना आए तो दो बार पढ़ें. जल्दी-जल्दी पढ़ने की बजाय समझकर पढ़ना जरूरी है. 

Step-4: Recite 
पढ़ने के बाद किताब बंद करें और किसी और को वह टॉपिक समझाएं. जैसे आपकी टीचर आपको पढ़ाती है. अगर आप समझा पा रहे हैं, तो मतलब आपने ठीक से समझ लिया है. 

Step-5: Review 
चैप्‍टर या टॉपिक को कुछ दिन बाद फिर से देखें. यह स्टेप आपको पढ़ा हुआ रिवाइज करवा देता है और आप विषय को जल्‍दी नहीं भूलते. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SQ3R Method, What Is SQ3R Method, SQ3R Method Tips, SQ3R Method Benefits, SQ3R Method In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com