विज्ञापन

अनुज अग्निहोत्री नहीं, UPSC के इस टॉपर के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का रिकॉर्ड

सिविल सेवा परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है. ये परीक्षा तीन चरणों में होती है. प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू. इस परिक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आदि के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है.

अनुज अग्निहोत्री नहीं, UPSC के इस टॉपर के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का रिकॉर्ड
अनुदीप दुरीशेट्टी ने पांचवें प्रयास में पहली रैंक हासिल की थी.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को पास करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. ये एग्जाम हमारे देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. सिविल सेवा परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है. ये परीक्षा तीन चरणों में होती है. प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू. इस परिक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आदि के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है. सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में 1,071 अंक (52.88 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अब तक का सबसे हाईएस्ट मार्क्स हासिल करने का रिकॉर्ड किसके नाम है.

 किसके नाम है सबसे अधिक अंक हासिल करने का रिकॉर्ड

आईएएस अधिकारी अनुदीप दुरीशेट्टी (Anudeep Durishetty) ने साल 2017 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी और यूपीएससी टॉपर बने थे. इतना ही नहीं UPSC सिविल सेवा परीक्षा (वर्तमान 2,025 अंकों के पैटर्न में) सबसे ज्यादा अंक लाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. अनुदीप दुरीशेट्टी ने रिटन मेन्स में 950 और पर्सनैलिटी टेस्ट में 176 अंक हासिल करते हुए कुल 1,126 मार्क्स स्कोर किया था.

पांचवे प्रयास में मिली थी सफलता

UPSC में फर्स्ट रैंक पाना इतना आसान नहीं है. अनुदीप को कामयाबी पाना में कई साल लग गए. अनुदीप ने UPSC CSE एग्जाम कुल पांच बारी दिया था. पांचवीं बार जाकर उन्हें सफलता मिली. तेलंगाना के रहने वाले साल 2017 के UPSC टॉपर अनुदीप के अनुसार " मैं पहले तीन बार फेल हो चुका था, और यह सफर मेरे लिए आसान नहीं था. पांचवी बार सफलता मिली." अनुदीप ने BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और गूगल के लिए भी काम किया है.  उन्होंने जॉब करते हुए ही इस परीक्षा की तैयारी की थी.

वहीं पुराने पैटर्न में डॉ. अडापा कार्तिक (2008) ने सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 2013 के पैटर्न में बदलाव से पहले ये परीक्षा कुल 2,300 अकों की होती थी. अडापा कार्तिक ने साल 2008 के UPSC एग्जाम में टॉप करते हुए 2,300 में से 1,458 मार्क्स (63.39%) हासिल किए किए थे.  जो कि अब तक का सबसे ज़्यादा परसेंटेज है. 

अग्निहोत्री ने मुख्य लिखित परीक्षा में 867 और साक्षात्कार में 204 अंक हासिल किए हैं. कुल 2,025 अंकों में से लिखित या मुख्य परीक्षा 1,750 अंकों की और साक्षात्कार 275 अंकों का होता है.
  1. कनिष्क कटारिया  ने साल 2018 की परीक्षा में 1,121 मार्क्स हासिल किए थे.
  2. नंदिनी के.आर ने साल 2016 की  संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 1,120 मार्क्स प्राप्त किए थे.
  3. श्रुति शर्मा  ने 2021 की संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 1,105 अंक हासिल किए थे.
  4. आदित्य श्रीवास्तव 2023 की संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 1,099 मार्क्स प्राप्त किए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com