विज्ञापन

पढ़ने में बहुत अच्‍छे हैं, पर लोगों से बात करने में झिझकते हैं...तो इन 5 तरीकों से इंप्रूव करें पर्सनेलिटी

5 ways to improve personality: अक्सर देखा जाता है कि कई छात्र पढ़ाई में अच्छे होते हैं, लेकिन जब बारी आती है लोगों के सामने बात रखने की, या लोगों से बात करने की, तो उन्‍हें झिझक महसूस होने लगती है.

पढ़ने में बहुत अच्‍छे हैं, पर लोगों से बात करने में झिझकते हैं...तो इन 5 तरीकों से इंप्रूव करें पर्सनेलिटी

5 ways to improve personality: अक्सर देखा जाता है कि कई छात्र पढ़ाई में अच्छे होते हैं, लेकिन जब बारी आती है लोगों के सामने बात रखने की, या लोगों से बात करने की, तो उन्‍हें झिझक महसूस होने लगती है. इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, ग्रुप डिस्कशन या सामान्य बातचीत में उनका आत्मविश्वास कम दिखाई देता है. 

अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स जरूरी 

केवल पढ़ना ही काफी नहीं है, बल्कि जो पढ़ा हो, या अपनी किसी बात को प्रभावी ढंग से व्यक्त करना भी उतना ही जरूरी है. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स होने से करियर और व्यक्तिगत जीवन, दोनों में सफलता पाई जा सकती है. जानें ऐसे 5 तरीके, जिनसे पर्सनेलिटी को इंप्रूव किया जा सकता है-

अपनी बात रखने से न डरें 

अगर आप किसी विषय को जानते हैं, या जब किसी से बात कर रहे हैं, तो अपनी बात रखने से न डरें. रोजाना छोटे-छोटे समूहों में बातचीत करने की आदत डालें. धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा. 

सुनने की कला विकसित करें

अच्छा वक्ता बनने के लिए अच्छा श्रोता होना भी जरूरी है. जब आप दूसरों की बात ध्यान से सुनते हैं, तो आपको यह समझने में मदद मिलती है कि प्रभावी संवाद कैसे किया जाता है.  

FAIL, END, NO का फुल फॉर्म क्‍या होता है, डॉक्‍टर कलाम ने बताया था...आप भी जान लें

रोजाना बोलने का अभ्यास करें

कम्युनिकेशन स्किल्स किताबें पढ़कर नहीं, बल्कि बोलकर बेहतर होती हैं. रोजाना आईने के सामने बोलने का अभ्यास करें, किसी विषय पर अपने विचार रिकॉर्ड करें या दोस्तों और परिवार के साथ चर्चा करें. नियमित अभ्यास से झिझक धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी.   

सरल और स्पष्ट भाषा का प्रयोग करें

अक्सर लोग यह सोचकर जटिल शब्दों का इस्तेमाल करते हैं कि इससे वे अधिक प्रभावशाली लगेंगे. लेकिन प्रभावी संचार का मतलब है कि सामने वाला आपकी बात आसानी से समझ सके. इसलिए छोटे व स्पष्ट वाक्यों का प्रयोग करें और सीधे मुद्दे पर बात करें.   

बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें

कम्युनिकेशन केवल शब्दों तक सीमित नहीं है. आपकी आंखों का संपर्क, चेहरे के भाव, बैठने और खड़े होने का तरीका भी बहुत कुछ कहता है. खुली और सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज सामने वाले पर अच्छा प्रभाव डालती है और आत्मविश्वास को भी दर्शाती है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Personality Care Tips, Personality Tips, Personality Tips In Hindi, Personality Analysis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com