विज्ञापन

Australia की ये यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को दे रही है 50% स्कॉलरशिप, जानिए कौन और कैसे कर सकता है Apply

Study In Australia: ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों के लिए बड़ी स्कॉलरशिप लेकर आई है. इसमें योग्य छात्रों को अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स की पूरी अवधि के दौरान ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशक तक की छूट मिलेगी.

Australia की ये यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को दे रही है 50% स्कॉलरशिप, जानिए कौन और कैसे कर सकता है Apply
नया आवेदक होना जिसे स्कॉलरशिप आवेदन की समय-सीमा से पहले ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी से एडमिशन का ऑफर मिला हो.

Study In Australia : ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी ने 'वाइस चांसलर इंटरनेशनल स्कॉलरशिप' की घोषणा कर दी है. इस स्कॉलरशिप में एलिजिबल इंडियन स्टूडेंट्स को अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट डिग्री की ट्यूशन फीस में 50% की छूट मिलेगी, बशर्ते वे स्कॉलरशिप की शर्तों को पूरा करते हों. यह स्कॉलरशिप उन होनहार इंटरनेशनल छात्रों के लिए है जो 2026 या 2027 में शुरू होने वाले फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला ले रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस स्कॉलरशिप के फायदे और एलिजिबिलिटी.

कौन कर सकता है अप्लाई

'वाइस चांसलर इंटरनेशनल स्कॉलरशिप' के लिए स्टूडेंट्स को इन शर्तों को पूरा करना होगा-

  • भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • इसके अलावा आपका नया आवेदक होना जरूरी है साथ ही स्कॉलरशिप आवेदन की समय-सीमा से पहले ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी से एडमिशन का ऑफर मिला हो.
  • वहीं, पिछली पढ़ाई में कम से कम 6.0 GPA या उसके बराबर का स्कोर होना चाहिए.
  • सिलेक्टेड स्टूडेंट को अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एकेडमिक और इंग्लिश भाषा की एडमिशन रिक्वायरमेंट को पूरा करना अनिवार्य है.
  • अंत में 2026 या 2027 में पढ़ाई शुरू करने वाले फुल-टाइम स्टूडेंट्स के तौर पर दाखिला लेने पर ही आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य होंगे.

कैसे करें अप्लाई

  1. आवेदकों को सबसे पहले ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी में किसी योग्य अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए आवेदन करना होगा.
  2. फिर 'लेटर ऑफ ऑफर' मिलने के बाद, वे अपने चुने हुए ट्राइमेस्टर की समय-सीमा से पहले स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  3. एप्लिकेशन प्रोसेस के हिस्से के तौर पर, छात्रों को अपने एकेडमिक रिकॉर्ड और एक पर्सनल स्टेटमेंट जमा करना होगा.
  4. इसके बाद यूनिवर्सिटी का सिलेक्शन पैनल प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करेगा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरा करके शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को नतीजे के बारे में बताया जाएगा.

स्कॉलरशिप के फायदे

चुने गए छात्रों को ये फायदे मिलेंगे:

  • कुल ट्यूशन फीस पर 50% की छूट.
  • डिग्री के पूरे समय के लिए आर्थिक मदद, बशर्ते वे स्कॉलरशिप की जरूरतों को पूरा करते रहें.
  • यह स्कॉलरशिप अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सवर्क प्रोग्राम, दोनों के लिए है.

यह भी पढ़ें- JEECUP Counselling 2026: राउंड 4 की चॉइस फिलिंग 27 जुलाई से, 30 जुलाई को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com