विज्ञापन

Goa Board Exam 2026: गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जनरल स्ट्रीम की परीक्षाएं 10 फरवरी से 

Goa Board HSSC Exams 2026: गोवा बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम की परीक्षाएं 10 फरवरी से होंगी, जबकि वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी.

Goa Board Exam 2026: गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जनरल स्ट्रीम की परीक्षाएं 10 फरवरी से 
Goa Board Exam 2026: गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी
नई दिल्ली:

Goa Board HSSC Class 12th Time Table 2026: अगले साल के आने में अभी कई महीने हैं, लेकिन गोवा बोर्ड ने छह महीने पहले ही गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड एचएसएससी टाइम टेबल 2026 जारी किया है. गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी. Goa Board HSSC Class 12th Time Table 2026: डायरेक्ट लिंक

Latest and Breaking News on NDTV

MHT CET 2025 PCM ग्रुप के 4.2 लाख से अधिक छात्रों के परिणाम घोषित, Direct Link से चेक करें 

गोवा बोर्ड एचएसएससी 2026 जनरल स्ट्रीम परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक होंगी. वहीं वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षाएं 11 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी. स्टूडेंट गोवा बोर्ड एचएसएससी 2026 टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in से डाउनलोड कर सकते हैं. 

गोवा बोर्ड 2026 टाइम टेबल में थ्योरी परीक्षा की तारीख, टाइमिंग, विषय आदि की जानकारी शामिल हैं. गोवा बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम की परीक्षा 10 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज (4411), इंग्लिश लैंग्वेज, सीडबे्ल्यूएसएन (4416) मराठी लैंग्वेज (4412) के साथ शुरू होगी और 27 मार्च को जियोग्राफी (4551), जियोग्राफी (CWSN)(4557) के साथ खत्म होगी. गोवा बोर्ड 12वीं वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षाएं 11 फरवरी को इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल (4201), इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स (CWSN)(4203) के साथ शुरू होंगी और 23 फरवरी को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैंकिंग, ऑटो इलेक्ट्रिकल, वेब टेक्नोलॉजी आदि के साथ खत्म होंगी. 

भारत के टॉप 25 मेडिकल कॉलेज, एम्स दिल्ली लिस्ट में सबसे ऊपर, Full List here

गोवा बोर्ड नोटिस के अनुसार एचएसएससी परीक्षा सुबह 9.30 बजे शुरू होकर दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा के शुरू होने से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com