विज्ञापन

IIT Guwahati में सिस्टम इंजीनियर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, यहां जानिए फुल डिटेल

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 27,000 रुपए प्रतिमाह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

IIT Guwahati में सिस्टम इंजीनियर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, यहां जानिए फुल डिटेल
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Vacancy IIT Guwahati 2026 : आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) गुवाहाटी ने सिस्टम इंजीनियर समेत कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे गए हैं, उनमें ऑडियो विजुअल कंटेंट डेवलपर के 2 और सिस्टम इंजीनियर का 1 पद शामिल हैं. 

किन पदों के लिए निकली भर्ती

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

ऑडियो विजुअल कंटेंट डेवलपर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार वीडियोग्राफी/एडिटिंग में आईटीआई सर्टिफिकेट या वीडियोग्राफी/एडिटिंग/मास कम्युनिकेशन में 3 वर्षीय डिप्लोमा/ग्रेजुएशन डिग्री या ग्रेजुएशन की डिग्री और वीडियोग्राफी/एडिटिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा या मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

योग्यता

वहीं, सिस्टम इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान में तीन वर्षीय डिप्लोमा या सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर अनुप्रयोग/कंप्यूटर विज्ञान/बीसीए में ग्रेजुएशन की डिग्री या एमसीए/कंप्यूटर एप्लीकेशन/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ दोनों ही पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय साल का अनुभव होना अनिवार्य है.

सिलेक्शन प्रोसेस

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 27,000 रुपए प्रतिमाह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

कैसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अलोड करें. इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Guwahati, Iit Guwahati Recruitment 2026, Jobs In Iit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com