Study in Germany: विदेश में पढ़ना अगर आपका सपना है लेकिन फीस की वजह से आप इस सपने को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए कुछ ऑप्शन है जहां पर आप फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं. कई ऐसे विदेशी यूनिवर्सिटी हैं जो जीरो ट्यूशन फीस के साथ एडमिशन देते हैं. चलिए जानते हैं उन यूनिवर्सिटी के बारे में. जर्मनी भारतीयों के लिए हमेशा से आर्कषक जगह रहा है, यहां पर अच्छी आबादी में इंडियन रहते हैं. यहां की यूनिवर्सिटी भी काफी बढ़िया और कम फीस के साथ एडमिशन देती है, अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो जर्मनी की कई यूनिवर्सिटी आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. यूजी और पीजी कोर्स आप कम पैसे में कर सकते हैं. लेकिन यहां पर एडमिशन लेने की एक शर्त ये होती है कि उन्हें जर्मन भाषा का ज्ञान होना चाहिए. क्योंकि सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षण के लिए इसका प्रयोग मुख्य भाषा के रूप में किया जाता है
1. म्यूनिख तकनीकी विश्वविद्यालय (TUM)
म्यूनिख टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (TUM) साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस करने के साथ-साथ प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए जाना जाता है. "क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026" के अनुसार, यह दुनिया के टॉप यूनिवर्सिटी में 22वें स्थान पर है. TUM का नियोक्ता प्रतिष्ठा (ER) स्कोर, जो दर्शाता है कि दुनिया भर के भर्तीकर्ता यहां के ग्रेजुएट को कितना महत्व देते हैं, प्रभावशाली 99.7 है. जर्मनी में TUM में पढ़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की संख्या 15,078 दर्ज की गई है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. लुडविग मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ म्यूनिख (एलएमयू म्यूनिख)
लुडविग मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ म्यूनिख (एलएमयू म्यूनिख) का लाइफ साइंस मेडिसीन (11 कार्यक्रमों के साथ) और नेचर साइंस (8 कार्यक्रमों के साथ) में एक मजबूत आधार है. यह आर्ट्स और ह्लयूमैनिटी के साथ-साथ बिजनेस मैनेजमेंट में भी अलग-अलग कोर्स प्रदान करता है. एलएमयू म्यूनिख को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 95.5 के नियोक्ता प्रतिष्ठा स्कोर के साथ 58वां स्थान प्राप्त हुआ है. यह कुल 32 मास्टर कोर्स ऑफर करता है.
3. हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय
हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय बिजनेस मैनेजमेंट, इकोनॉमिक, कंप्यूटर साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन में यूजी और पीजी दोनों डिग्री करवाता है. यह दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों में 130वें स्थान पर है और 2025 तक इसमें 6,154 छात्र अध्ययन कर रहे हैं.
4. बॉन विश्वविद्यालय
बॉन विश्वविद्यालय प्राकृतिक साइंस, मैथ, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मानविकी और सोशल साइंस सहित अलग-अलग क्षेत्रों में डिग्री कार्यक्रमों की एक डिटेल्स सीरीज करवाता है. 2025 तक इसमें 4,629 अंतर्राष्ट्रीय छात्र अध्ययन कर रहे हैं और यह दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 207वें स्थान पर है.
5. हैम्बर्ग विश्वविद्यालय
हैम्बर्ग विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाने वाले लोकप्रिय अध्ययन क्षेत्रों में व्यवसाय प्रशासन, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान और मनोविज्ञान शामिल हैं, साथ ही कला और मानविकी के लिए 30 कार्यक्रम भी हैं। 193वें स्थान पर स्थित इस विश्वविद्यालय के 14 प्रतिशत छात्र विदेशी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं