विज्ञापन

12वीं के बाद इन Entrance Exam को पास करके बन सकते हैं Fashion Designer

Fashion Designing after 12th : 12वीं के बाद फैशन डिजाइनर कैसे बनें? जानें NIFT, NID DAT और UCEED जैसे टॉप एंट्रेंस एग्जाम्स, बेस्ट कोर्सेज, फीस और करियर स्कोप के बारे में पूरी जानकारी...

12वीं के बाद इन Entrance Exam को पास करके बन सकते हैं Fashion Designer
अगर आप देश के बेस्ट संस्थानों से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपको यहां बताए जा रहे एंट्रेंस एग्जाम्स क्रैक करने होंगे

How to become a fashion designer : आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक हाई-प्रोफाइल, ग्लैमरस और तेजी से बढ़ता हुआ करियर ऑप्शन बन चुकी है. अगर आपके पास नए ट्रेंड्स को समझने की परख है, स्केचिंग का शौक है और आप कुछ अलग और क्रिएटिव (creative) करना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है. चलिए इस कोर्स से जुड़ी जरूरी जानकारी...

कौन-से कोर्स हैं सबसे बेस्ट?

12वीं पास करने के बाद आप डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पॉपुलर कोर्स बी.डिजाइन (B.Des in Fashion Design) है, जो 4 साल का होता है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्र B.FTech (बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) भी कर सकते हैं. खास बात यह है कि आपने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस किसी भी स्ट्रीम से की हो, आप इस फील्ड में एंट्री ले सकते हैं.

Designer बनने के लिए देश के Top Entrance Exams

वहीं, अगर आप देश के बेस्ट संस्थानों से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपको ये एंट्रेंस एग्जाम्स क्रैक करने होंगे

NIFT (National Institute of Fashion Technology)

यह देश का सबसे प्रतिष्ठित फैशन संस्थान है. इसमें एडमिशन के लिए हर साल निफ्ट की प्रवेश परीक्षा होती है.

NID DAT (National Institute of Design)

क्रिएटिविटी और कोर डिजाइनिंग के लिए यह एग्जाम बेस्ट माना जाता है.

UCEED

अगर आप IITs से डिजाइनिंग कोर्स करना चाहते हैं, तो आपको यह परीक्षा देनी होगी.

इस बात का रखें ध्यान

इन परीक्षाओं में आपकी ड्राइंग स्किल्स, लॉजिकल रीजनिंग, क्रिएटिव थिंकिंग और जनरल नॉलेज (GK) का टेस्ट लिया जाता है.

फीस और पढ़ाई का पैटर्न

सरकारी कॉलेजों (जैसे NIFT) की सालाना फीस लगभग 1 से 3 लाख रुपये होती है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यह 3 से 6 लाख रुपये तक जा सकती है. कई कॉलेज स्कॉलरशिप भी देते हैं.

इस कोर्स में आपको सिर्फ कपड़े सिलना नहीं, बल्कि फैशन इलस्ट्रेशन, टेक्सटाइल, कंप्यूटर एडेड डिजाइन (CAD), ट्रेंड एनालिसिस और बिजनेस मैनेजमेंट जैसी आधुनिक चीजें सिखाई जाती हैं.

करियर और कमाई के मौके

कोर्स पूरा करने के बाद आप Zara, H&M जैसे ग्लोबल ब्रांड्स, ई-कॉमर्स कंपनियों या टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं. इसके अलावा, आप मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची जैसे बड़े डिजाइनर्स के अंडर इंटर्नशिप करके अपना खुद का फैशन लेबल (बुटीक या ब्रांड) भी शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंMBBS हो गया है कंप्लीट? इन सेक्टर्स में बन सकते हैं सरकारी डॉक्टर से लेकर Officer

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com