विज्ञापन

इंजीनियरिंग में एडमिशन की रेस शुरू, JoSAA काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

JEE Advanced 2026 results जारी होने के बाद JoSAA counselling schedule जारी कर दिया गया है.

इंजीनियरिंग में एडमिशन की रेस शुरू, JoSAA काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

JoSAA Counselling Registration: जो छात्र इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए अच्‍छी खबर है. JEE Advanced 2026 results जारी होने के बाद JoSAA counselling schedule जारी कर दिया गया है. जो छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

क्‍या है JoSAA  

JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) Counselling 2026 है. इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से IITs, NITs, IIITs और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है. 

JoSAA counselling schedule

JoSAA ने 2026 सत्र के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 2 जून 2026 को 5 बजे से शुरू होगी. JEE Main और JEE Advanced में योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

पहला सीट अलॉटमेंट कब है 

JoSAA के कार्यक्रम के अनुसार राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 जून 2026 को जारी किया जाएगा. सीटों का आवंटन उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, भरे गए विकल्पों और सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा. 

JoSAA काउंसलिंग में कौन ले सकता है हिस्सा

- JEE Advanced 2026 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार IITs के लिए पात्र हैं.
- JEE Main 2026 रैंक वाले छात्र NITs, IIITs, IIEST और GFTIs में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया जानें 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवारों को JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. 

चॉइस फिलिंग

छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. जितने अधिक विकल्प सोच-समझकर भरे जाएंगे, सीट मिलने की संभावना उतनी बेहतर होगी.

मॉक सीट अलॉटमेंट

JoSAA दो मॉक सीट अलॉटमेंट जारी करता है ताकि छात्र यह समझ सकें कि उनकी वर्तमान पसंद के आधार पर कौन-सा संस्थान मिल सकता है. इसके बाद वे अपनी पसंद में बदलाव भी कर सकते हैं. 

सीट अलॉटमेंट

निर्धारित तिथि पर सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाता है. उम्मीदवार को अपनी अलॉट हुई सीट स्वीकार करनी होती है. 

सीट एक्सेप्टेंस फीस

सीट स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होता है. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाती है. 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड और सत्यापन के बाद उम्मीदवार को प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ती है. 

किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

JoSAA 2026 के माध्यम से कुल 138 संस्थानों में प्रवेश दिया जाता, जिनमें शामिल हैं:

- 23 IITs
- 31 NITs
- 26 IIITs
- IIEST शिबपुर
- अन्य GFTIs (Government Funded Technical Institutes) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com