विज्ञापन

दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम के साथ स्कूल-कॉलेज भी ऑनलाइन चलाने का ऐलान! जानें कब से होगा लागू

Delhi Work From Home: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है, जिसमें वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन क्लासेस की बात कही गई है. इसके अलावा दिल्ली में नो व्हीकल डे मनाने की बात भी सीएम ने की.

दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम के साथ स्कूल-कॉलेज भी ऑनलाइन चलाने का ऐलान! जानें कब से होगा लागू
दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम

Delhi Work From Home: पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने की पीएम मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी कई बड़े फैसले लिए हैं. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में अब कर्मचारियों को दो दिन का वर्क फ्रॉम होम दिया जाएगा. इसके अलावा प्राइवेट कंपनियों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. इतना ही नहीं, दिल्ली में कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में भी ऑनलाइन क्लासेस को बढ़ावा देने की बात कही गई है. दिल्ली की सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों की गाड़ियों में कटौती कर दी गई है. साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वो कम से कम प्राइवेट वाहनों का इस्तेमाल करें. 

हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, पेट्रोल और डीजल की बचत हो, इसके लिए दो लेवल पर फैसले लिए गए हैं. दिल्ली सरकार में हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा. इसी तरह प्राइवेट सेक्टर में भी सभी कंपनियों से कहा जाएगा कि दो दिन हफ्ते में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाए. इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी. दिल्ली की सीएम ने बताया कि हमने पहले ही सीएम और बाकी मंत्रियों के काफिले में कटौती की है, जितनी गाड़ियों की जरूरत है, उतनी ही चलेंगीं. दिल्ली सरकार अगले 6 महीने तक किसी भी पेट्रोल-डीजल वाहन की खरीद नहीं करेगी. 

दिल्ली के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन क्लास

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज से भी ये अपील की गई है कि वो नॉन प्रैक्टिकल क्लासेस, गेस्ट लेक्चर और बाकी मीटिंग्स वो ऑनलाइन करें. इसे लेकर दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग लगातार बातचीत कर रहा है. सीएम ने बताया कि ये तमाम नियम कल यानी 15 मई से लागू होंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Work From Home, Delhi School Online, Delhi School College Close, Delhi Petrol News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com