Delhi School Summer Vacations: दिल्ली के स्कूली बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली के स्कूल 11 मई से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे. यानी बच्चों की करीब डेढ़ महीने की छुट्टी होगी. हालांकि इस दौरान बोर्ड के छात्रों के लिए स्पेशल क्लासेस चलाने की बात कही गई है, ये क्लासेस 23 मई तक चलाई जाएंगीं. पिछले काफी दिनों से दिल्ली के छात्र अपनी छुट्टियों की तारीख का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है.
इन छात्रों के लिए लगेगी स्पेशल क्लास
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 'रेमेडियल' (सुधारात्मक) क्लासेस जारी रहेंगी. ये क्लासेस 11 मई से 23 मई तक चलेंगी. इन विशेष क्लासेस का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई में सुधार करना और कठिन विषयों को बेहतर तरीके से समझाना है. ये क्लास उन छात्रों के लिए हैं, जिन्हें पढ़ाई में एक्स्ट्रा मदद की जरूरत होती है.
नोट कर लीजिए स्पेशल क्लास की टाइमिंग
- स्पेशल क्लास सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक लगेंगी.
- शिक्षकों को सुबह 7:20 से 11:00 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा.
- हर पीरियड (Class) एक घंटे का होगा.
- दो शिफ्ट वाले स्कूलों में ये क्लास अलग-अलग विंग में आयोजित की जाएंगी.
दिल्ली सरकार की तरफ से जारी सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि स्कूल के प्रिंसिपल अपनी सुविधा और उपलब्ध शिक्षकों के आधार पर अपने हिसाब से इन क्लासेस का टाइम बदल सकते हैं. छात्रों को इसके बारे में स्कूल सूचना देंगे. पढ़ाई में कमजोर छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए ये व्यवस्था की गई है.
ये भी पढ़ें - CUET UG परीक्षा से पहले NTA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन, ड्रेस कोड से लेकर एंट्री तक की हर जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं