CUET UG Exam City Intimation Slip Out 2026: अगर आप भी इस साल होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों के लिए 'एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है. 29 अप्रैल, 2026 को जारी इस सूचना के बाद अब छात्र यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है.
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर "CUET UG 2026 City Intimation Slip" के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.
- लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
Public Notice | CUET (UG) 2026
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 29, 2026
The National Testing Agency (NTA) has released the Advance Intimation for Allotment of Examination City for candidates of CUET (UG) 2026.
Candidates are advised to download their Advance Exam City Intimation Slip using their login credentials.
📅… pic.twitter.com/03d7mzeZSi
कब और कैसे होगी परीक्षा?
NTA द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, CUET (UG) 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी, जो भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी.
अक्सर छात्र सिटी स्लिप को ही एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन NTA ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अग्रिम सूचना है. इसका उद्देश्य छात्रों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देना है ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें. असली एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले अलग से जारी किए जाएंगे.
आधार वेरिफिकेशन और जरूरी नियम
NTA ने उन छात्रों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं जिनका 'लाइव फोटो' आवेदन के दौरान आधार रिकॉर्ड से मैच नहीं हुआ था, या जिन्होंने अन्य पहचान पत्रों का उपयोग किया था. ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अपना मूल प्रमाण पत्र (Original Certificate) ले जाना अनिवार्य है, जो किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए.
नोटिफिकेशन पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं