CSEET November 2024 Registrations: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) जल्द ही कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) नवंबर सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा. इच्छुक और योग्य सीएसईईटी 2024 में शामिल होने के लिए आईसीएसाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. सीएसईईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 है. जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है या अगले साल 12वीं का बोर्ड देने वाले हैं, वे सीएसईईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
NVS Admission 2024: नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं, 11वीं लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
सीएसईईटी 2024 कब होगी परीक्षा
यह परीक्षा कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. इस साल यह परीक्षा 9 नवंबर 2024 को होगी. सीएसईईटी परीक्षा साल में चार बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर के महीनों में आयोजित की जाती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएसईईटी 2024 एग्जाम पैटर्न
कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में छात्रों का मूल्यांकन चार विषयों के आधार पर किया जाएगा. इनमें बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एनवायरमेंट, करंट अफेयर्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड शामिल हैं. परीक्षा में उम्मीदवारों को कैलकुलेटर, पेन, पेंसिल, पेपर या नोटबुक का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) सीए योग्यता को स्नातकोत्तर डिग्री के समकक्ष मानता है.
UGC NET Result 2024: नेट परीक्षा का परिणाम आज हो सकता है घोषित, कितना जाएगा इस बार का Cut Off
सीएसीईटी में पास होने के लिए इतने ्अंक जरूरी
कंपनी सेक्रेटरी एंट्रेंस टेस्ट में उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक पेपर में कुल 50 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है. सीएसईईटी परीक्षा देश भर में कहीं से भी रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में छात्रों की निगरानी निरीक्षकों द्वारा ऑनलाइन की जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं