UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET 2024) परीक्षा दे चुके लाखों उम्मीदवारों के नेट रिजल्ट 2024 का इंतजार बस खत्म होने वाला है. एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा 2024 परिणामों की घोषणा जल्द करेगा. यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट इस हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं. वहीं इस बात की प्रबल संभावना है कि यूजीसी नेट 2024 के नतीजे आज यानी 27 सितंबर को जारी कर दिए जाएं. हालांकि इस संबंध में एनटीए नौ कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ यूजीसी नेट जून 2024 कट ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे. जिसे उम्मीदवार एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से चेक कर सकते हैं.
JEE क्लियर करने वाले दिहाड़ी मजदूर के बेटे की छिनी IIT सीट, क्योंकि समय पर नहीं जुटे फीस के पैसे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेट पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
यूजीसी नेट जून का परिणाम इस सप्ताह आने की उम्मीद है. यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों में कम से कम 40 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है. वहीं आरक्षित श्रेणियों यानी एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर से संबंधित), पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है. सभी विषयों के लिए कट ऑफ परिणाम के साथ जारी किया जाएगा.
एक्सपर्टी की राय में यूजीसी नेट कटऑफ
एक्सपर्ट की राय में हिस्ट्री के लिए यूजीसी नेट कट ऑफ अनारक्षित श्रेणी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 182 और जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 204 होने की उम्मीद है. कॉमर्स विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कटऑफ 160 और जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 184 हो सकता है. वहीं इंग्लिश के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 182 और जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 208 होने की संभावना है.
GATE 2025 रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई डेट, अब 3 अक्तूबर तक कर सकते हैं अप्लाई
अगस्त से सितंबर तक चली परीक्षा
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा का आयोजन 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4 और 5 सितंबर 2024 को किया गया था. परीक्षा देशभर के 187 शहरों के 348 केंद्रों पर हुई थी.जून सत्र की नेट परीक्षा में 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया है. जून सत्र की यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का आंसर-की 14 सितंबर 2024 को जारी किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं