विज्ञापन

CGBSE 12th Result Topper Story: पिता फेरी लगाकर बेचते हैं कपड़े, बेटी ने लहराया परचम, आईएएस बनने का है सपना

CGBSE 12th Result Topper Story: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में पेंड्रा की छात्रा ताहिरा खान ने प्रवीण सूची में चौथा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

CGBSE 12th Result Topper Story: पिता फेरी लगाकर बेचते हैं कपड़े, बेटी ने लहराया परचम, आईएएस बनने का है सपना

CGBSE 12th Result Topper Story: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में पेंड्रा की छात्रा ताहिरा खान ने प्रवीण सूची में चौथा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.  गणित विषय की छात्रा ताहिरा ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की. 

एनडीटीवी से बातचीत में ताहिरा ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं. उनका मानना है कि सतत अध्ययन और दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की कुंजी है.

ताहिरा अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षक जुनैद सर तथा अपने माता-पिता को देती हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल कर पाई हैं.

CGBSE 10th Toppers List: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में बेटियों ने लहराया परचम, टॉप 3 में 8 लड़कियां, 1 लड़का

सामान्य परिवार से आने वाली ताहिरा के पिता गांव में फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद ताहिरा ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि लगन और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. 

ताहिरा खान का सपना आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है. 

इस साल जिज्ञासु वर्मा ने 500 में से 493 अंक हासिल कर टॉप किया है. वहीं, दूसरे नंबर पर ओम्नी हैं, इन्होंने 500 में से 491 (98.20%) अंक हासिल किया है. जबकि तीसरे नंबर पर कृष महंत हैं, इन्होंने 12वीं में 500 में से 489 (97.80 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Higher Secondary Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट और प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com