विज्ञापन

CGBSE 10th Toppers List: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में बेटियों ने लहराया परचम, टॉप 3 में 8 लड़कियां, 1 लड़का

CGBSE 10th Result Toppers List: सीजीबीएसई ने Chhattisgarh Board 10th Result 2026 जारी कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों की घोषणा किया.

CGBSE 10th Toppers List: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में बेटियों ने लहराया परचम, टॉप 3 में 8 लड़कियां, 1 लड़का

CGBSE 10th Result Toppers List: सीजीबीएसई ने Chhattisgarh Board 10th Result 2026 जारी कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों की घोषणा किया. रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है. छात्र अपना रिजल्‍ट ऑफि‍शियल वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. 

CGBSE 10th Result Toppers List

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार तीन बच्‍चों ने टॉप किया है. इनके नाम हैं- संध्‍या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा. तीनों बच्‍चों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं. 

रैंक 1- संध्या नायक - 594 अंक 

रैंक 1- परी रानी - 594 अंक 

रैंक 1- अंशुल शर्मा - 594 अंक 

रैंक 2- रिया केसरवानी - 593 अंक 

रैंक 2- रानू साहू - 593 अंक 

रैंक 2- रेणुका प्रधान - 593 अंक

रैंक 2- दीपांशी बौद्ध- 593 अंक 

रैंक 2- नंदिता देवानगन- 593 अंक 

रैंक 3- कल्‍पना यादव- 592 अंक

CGBSE 10th Result out at cgbse nic in toppers list

ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट  

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा
  • होम पेज पर 10th या 12th क्लास रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें 
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी
  • मार्कशीट डाउनलोड करके रख लें 

CG Board 10th, 12th Result 2026 Live Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का QR कोड

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. 
  • यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Chhattisgarh 10th Result या फिर 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • ऐसा करते ही छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com