विज्ञापन

'पैसे नहीं हैं, लेकिन नहीं रोकेंगे बेटी की पढ़ाई'... छत्तीसगढ़ में मजदूर की बेटी ने किया टॉप, परिवार में खुशियां

Chhattisgarh Board Topper List : छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट में बेमेतरा की ओमनी वर्मा ने रचा इतिहास. मजदूर की बेटी ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान.

'पैसे नहीं हैं, लेकिन नहीं रोकेंगे बेटी की पढ़ाई'... छत्तीसगढ़ में मजदूर की बेटी ने किया टॉप, परिवार में खुशियां
ओमनी की यह सफलता इसलिए खास है क्योंकि उनके पिता एक साधारण मजदूर हैं.

CGBSE Result 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधनों की मोहताज नहीं होती. बेमेतरा जिले के वार्ड नंबर 2, विद्यानगर की रहने वाली ओमनी वर्मा ने कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है.

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास

ओमनी की यह सफलता इसलिए खास है क्योंकि उनके पिता एक साधारण मजदूर हैं राइस मिल में काम करते हैं. अभावों के बीच पली-बढ़ी ओमनी ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प से यह मुकाम पाया है. वह बेमेतरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय की छात्रा हैं. 

बेटी के टॉप करने की खुशी में ओमनी की मां ने कहा, बेटी ने बहुत मेहनत की है. आगे उसे और पढ़ाएंगे. उसको जितना मन होगा उतना पढ़ाएंगे. वहीं, ओमनी ने कहा कि वह आगे की पढ़ाई कॉमर्स स्ट्रीम से ही करना चाहेंगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CGBSE 12th Result 2026, Chhattisgarh Board Topper List, Omni Verma Bemetara, Bemetara News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com