विज्ञापन

CGBSE Board Result 2026: रिजल्ट में देरी, बढ़ी छात्रों की धड़कनें

 छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. शिक्षा मंत्री ने पहले ही आश्वासन दिया है कि परिणाम बेहतर रहेंगे और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

CGBSE Board Result 2026: रिजल्ट में देरी, बढ़ी छात्रों की धड़कनें
छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) के 10वीं-12वीं के रिजल्ट में हो रही देरी से छात्र परेशान हैं.

CGBSE Result 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आज 2:30 बजे दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जारी होना था. लेकिन अब तक रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं हुआ है. जिसके कारण छात्रों की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं.  सोशल मीडिया पर रिजल्ट को लेकर चल रही तरह-तरह की चर्चाओं ने छात्रों और अभिभावकों के बीच 'कन्फ्यूजन' बढ़ा दिया है. हर बीतते घंटे के साथ परीक्षार्थियों की उत्सुकता अब परेशानी में बदलती दिख रही है.

रिजल्ट आते ही कैसे करें चेक?

  • आधिकारिक पोर्टल cgbse.nic.in पर जाएं.
  • 'Information Counter' में जाकर अपने क्लास के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Roll Number तैयार रखें और उसे सबमिट करें.
  • अपना डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें.

घबराएं नहीं, तैयारी पूरी रखें

 छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. शिक्षा मंत्री ने पहले ही आश्वासन दिया है कि परिणाम बेहतर रहेंगे और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CGBSE 10th Result 2026 Delay, CG Board 12th Result Update, Chhattisgarh Board Result Link, CGBSE Result Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com